थाने की दीवार से लगते प्लॉट से गेहूं भरा ट्रक चोरी

थाने की दीवार से लगते प्लॉट से गेहूं भरा ट्रक ही चोरी

लोकसभा चुनाव के चलते हाई अलर्ट पर चल रही पंजाब पुलिस के तमाम सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताते हुए चोर गिरोह ने जिला लुधियाना के थाना जोधां की दीवार से सटे प्लाॅट में ही सेंध लगा दी। मारुति कार में आए चोर आधी रात को थाने के साथ स्थित छाबड़ा सिलेज कंपनी के प्लांट में खडे़ ट्रक को 500 बोरी गेहूं समेत चोरी करके रायकोट की तरफ फरार हो गए। हैरानीजनक यह कि जोधां पुलिस सोती रही और चोर उनकी नाक के नीचे इतने बड़े कांड को अंजाम दे गए। थाना जोधां की पुलिस आसपास और दूरदराज के सीसीटीवी खंगाल रही है, घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के CCTV में करीब डेढ़ बजे मारुति कार के पीछे ट्रक रायकोट की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *