दिल्ली मेट्रो में बैग से पर्स चुराने की ताक में थी महिला, कैमरे में हुई कैद; वायरल वीडियो ने उड़ाए यात्रियों के होश – देखें VIDEO

दिल्ली मेट्रो को हर लिहाज से काफी सुरक्षित और आरामदायक माना जाता है। लोग बेखौफ होकर दिल्ली मेट्रो में काफी दूर-दूर तरह सफर करते हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसके यात्री पॉकेटमारों के निशाने पर आ गए हैं। हो सकता है आपको विश्वास ना हो कि अब दिल्ली मेट्रो में भी आपके पॉकेट, पर्स या बैग पर हाथ साफ किया जा सकता है। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि मेट्रो का दरवाजा खुलते ही लोग अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। एक महिला ने बैगपैक पीठ पर टांग रखा है और दूसरी महिला बिल्कुल उसके पीछे जाकर खड़ी होती है और बैग की चेन को खोलने की कोशिश करती है। वो अपनी शॉल से बैग को ढकने की कोशिश करती है ताकि किसी को उसकी करतूत समझ नहीं आए।

लेकिन संयोगवश वीडियो बना रहा एक शख्स उसे ऐसा करते देख लेता है और जाकर टोकता है। महिला भी देखती है उसके बैग कि जिप खुली हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसे X के हैंडल @gharkekalesh पर शेयर किया गया है। वीडियो को 6 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। यूजर्स भी इसे देखकर काफी शॉक्ड हैं कि मेट्रो में इतने लोगों की बीच भी ऐसे पॉकेटमारी भी की जाती है।

जमकर आए कमेंट

इस पोस्ट को अब तक काफी कमेंट मिले हैं। एक यूजर ने लिखा है- मेट्रो में ऐसे चोर भरे हुए हैं। वो इतने काबिल होते हैं कि कोई भी उन्हें पकड़ नहीं सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा है- मेट्रो में ये बहुत होता है और दिल्ली मेट्रो में तो दुनिया भर की नौटंकी होती है। तीसरे ने लिखा है- दिल्ली मेट्रो क्लेश कभी निराश नहीं करता है। चौथे ने लिखा है- पीठ पर बैग टांगने वालों को सावधान रहने जरूरत है। वो सबसे अधिक निशाने पर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *