थाने में पासपोर्ट वैरिफकेशन कराने आयी महिला को अचानक लगी गोली – देखें VIDEO

अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को एक महिला कोतवाली थाना क्षेत्र में पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने आई थी। दरोगा अपनी पिस्टल देख रहा था, उसी समय अचानक गोली चल गई। गोली महिला के सिर के साइड में लग गई। इससे वो जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगी।

साथ में आए परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इसका CCTV भी सामने आया है। इसके बाद SSP कालानिधि नैथानी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। मामले में विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। घटना के बाद दरोगा कोतवाली छोड़कर फरार हो गया।

तीन महीने पहले आगरा से ट्रांसफर हो गया था दरोगा

दरोगा मनोज शर्मा को उसका एक साथी पिस्टल देता दिखाई दे रहा है।

दरोगा का नाम मनोज शर्मा है, जिसकी उम्र 50 साल है। जो 2016 बैच का है। वो तीन माह पहले ही आगरा से ट्रांसफर होकर आया है। महिला के परिजनों का कहना है कि वो लोग पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराए आए थे। दरोगा मनोज शर्मा इसके लिए रिश्वत मांग रहा था। देने से मना करने उसने गालियां दीं। अभद्र व्यवहार भी किया।

छूते ही सर्विस पिस्टल फायर हो गई

महिला के गोली लगने के बाद दरोगा कोतवाली से भागता हुआ।

CCTV में दिख रहा है कि दरोगा पहले फाइल निकाल रहा था। फिर उसे एक साथी ने सर्विस पिस्टल दी। जैसे उसने टच दिया, अचानक से फायर हो गया। महिला अपने परिजन के साथ खड़ी थी। उसके सिर के साइड में गोली लग गई। वो तुरंत जमीन पर गिर गई। दरोगा एकदम से घबरा गया। महिला के पास गया। फिर भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *