आज होगा सात गृहों का मिलन – श्री.प्रसाद गणेश भुजंग नासिक

खगोलीय परिणाम
आज,कल, परसों

मकर राशि क्रमशः
९,१०११ फरवरी आकाश में
सूर्य, चंद्रमा, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि
ये छह ग्रह एक साथ आएंगे.
मेरे मन से सवाल था कि यह लेख लिखें या नहीं.
लेकिन कल उत्तराखंड में जो हिमस्खलन हुआ, उसका मानव और प्रकृति जीवन पर निरंतर और दूरगामी प्रभाव पड़ेगा, यही हमारे ऋषिमुनीं एंवम् वराहमिहिर ने भी सैकड़ों साल पहले विभिन्न खगोलीय और ज्योतिष ग्रंथों में लिखा है!
विभिन्न देशों में लड़ाई के परिणामस्वरूप जीवन, प्राकृतिक आपदाओं,राजनीतिक उथल-पुथल और महत्वपूर्ण लोगों की मृत्यु का नुकसान होगा।
साथ ही दुष्प्रभाव,यह कई राशियों को लाभ देने वाला है! लेकिन अपने अपने पत्रिका में दशा महादशा पर बहुत कुछ निर्भर होता है!
१) मेष: – इस राशि वालों को उत्तम फल मिलेगा.
नौकरी-व्यवसाय के साथ-साथ विभिन्न प्रकार से वित्तीय लाभ होगा और इस अवसर का लाभ जरूर उठाना चाहिए.
उपाय: -हर सोमवार महादेव का अभिषेक करें.
२) वृषभ: – सभी बारह राशियों में सबसे इसी राशी की बल्ले बल्ले है!
सभी कार्यों में यश प्राप्त होगा.
जो अब तक अटके हुए काम थे.
वे सब पूर्ण होंगे विवाह इच्छुक का विवाह होगा विद्यार्थियों को मनोवांछित यश प्राप्त होगा.
उपाय:-दान धर्म तथा गरीबों को जिलेबी अवश्य खिलाएं.
३) मिथुन: – इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य की चिंता करने और हर तरह के मेडिकल टेस्ट करवाने चाहिए.
उपाय: -मां चंडिका, दुर्गा या कुलदेवी की पूजा करें.
४) कर्क: – इस राशि के लोगों को सावधान रहना चाहिए. अपने भागीदार से संभल कर व्यवहार करें तथा पति-पत्नी में टकराव की स्थिति ना बने.
मौंनम सर्वार्थ साधनम्
उपाय: -माता सरस्वती (या कुंडे ..) और माता लक्ष्मी (श्री सूक्त) के श्लोकों का पाठ करें या सुनें।
५) सिंह: – इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए.
व्यवसाय और कार्यस्थल पर ध्यान रखे.
विश्वासघात से सदमा लग सकता है!
उधार और कर्जा ना लेना ना देना.
नहीं तो मानसिक पश्चाताप का समय आएगा.
उपाय: – कल भौम प्रदोष है!
श्री ऋणमोचन मुक्तेश्वर महादेव त्र्यंबकेश्वर में दर्शन करना, या किसी भी मंगलवार को दर्शन करे.
६) कन्या: – इस राशि के छात्रों या लोगों को To Be Not To Be की एक अजीब सी दुविधा होगी.
सही लोगों से पूछकर मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ें.
काम होते रहेंगे.
उपाय: – ॐ लंबी सांस लेकर कार जप करें।
७) तुला: -जब दांत थे पर काजू नहीं थे.
अब काजू पिस्ता है,पर दांत नही हैं!
ऐसे कुछ अवस्था इस समय होने वाली है!
बडे काम अवश्य होंगे पर छोटे छोटे काम के कारण त्रस्त होंगे.
वाहन संभाल के चलाएं.
उपाय: – श्रीगणेश जी और कुलदेवी की पूजा एंवम् उपासना करें.
हर शनिवार शनि महाराज पर तेल डालें।
८) वृश्चिक: – इस राशि के लोग बहुत अच्छे फल मिलेंगे.
न्यायालय अथवा सरकारी कामों में यश प्राप्ति होगी.
उपाय: – श्रीहनुमंत जी के हर मंगलवार और शनिवार दर्शन करें
९) धनु: – इस राशि वालों को नौकरी और व्यवसाय से अच्छा धन मिलेगा.
उपाय: – श्री व्यंकटेश बालाजी के दर्शन करें।
१०) मकर: – FIRST IMPRESSION IS LAST IMPRESSION
ये आपके स्वभाव में है।
लेकिन इस समय आप का IMPRESSION थोड़ा कम होगा और मानसिक तनाव, शारीरिक थकान महसूस होगी.
उपाय: – ॐ नमः शिवाय का जप रोज १०८ बार करें।
नियमित योग का अभ्यास करे.
११) कुंभ: –
जब अपनी बस या ट्रेन आप के सामने से गुजर रहती है, तब कैसा महसूस होगा.
वैसा अनुभव होगा.
जब आप किसी अनुबंध Document पर हस्ताक्षर करते हैं, तो
एक बार “नहीं *दस बार विचार करें.
उपाय: – हर सोमवार महादेव को सादे पानी में एक चम्मच चीनी डालें और मीठा पानी महादेव के शिवलिंग के ऊपर चढाए.
हर शनिवार को तेल लेकर शनि महाराज को चढाए.
१२) मीन: – इस राशि के लोगों को छप्पर फाड के लाभ होगा.
छात्रों को अपेक्षित सफलता मिलेगी.
मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त और
आर्थिक लाभ होगा.
यदि आप अभी अच्छा निवेश करते हैं,तो आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा.
विवाह इच्छुक लोगों का विवाह होगा.
उपाय: -कुलदेव या कुलमाता के दर्शन करें।
|| शुभंम भवतु ||
©️®️ संग्राहक: – श्री.प्रसाद गणेश भुजंग

आज होगा सात ग्रहों का मिलन, ज्योतिषियों ने जताई देश-दुनिया में बड़े बदलाव की आशंका !

फरवरी के महीने में सप्त ग्रहों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जिससे देश और दुनिया में बड़े बदलावों की आशंका जताई जा रही है. 9 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रात 8 बजकर 31 मिनट पर चंद्रमा प्रवेश करने जा रहा है. मकर राशि में सूर्य, गुरु, शुक्र, शनि, बुध और प्लूटो ग्रह पहले से मौजूद हैं. चंद्रमा के प्रवेश के बाद सात ग्रहों का मिलन होगा. तमाम ज्योतिषियों का मानना है कि इसका भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ेगा. यहां जानिए ज्योतिषियों की राय.
इस मामले में ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि ये सप्तग्रही योग दुनियाभर पर अपना प्रभाव छोड़ेगा. तमाम देशों के बीच आपसी तनाव की स्थिति हो सकती है. प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति बनेगी.

यहां तक कि विश्वयुद्ध के हालात भी बन सकते हैं. कोरोना महामारी कई प्रकार के रूप ले सकती है और कई अन्य विषाणु जनित बीमारियां सामने आ सकती हैं. जिससे बड़ी जनहानि और धनहानि हो सकती है.
भारत पर विशेष प्रभाव
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि भारत पर इस योग का खासतौर पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि भारत की वृष लग्न की कुंडली है. इस कुंडली के तीसरे भाव यानी कर्क राशि पहले से ही पांच ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र, शनि और चंद्र बैठे हुए हैं. अब ये योग मकर राशि में बनेगा. इनका आपस में दृष्टि संबन्ध होगा और इस पर राहु की नजर होगी. ऐसे में ये योग भारत को विशेष रूप से प्रभावित करेगा.
जनमानस के बीच तनावपूर्ण स्थिति
इन हालातों में भारत में जनमानस के बीच तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है. राजनैतिक उपद्रव हो सकते हैं. दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ सकता है और महंगाई बढ़ेगी. हालांकि इस दौरान भारत का वर्चस्व भी दुनियाभर में बढ़ेगा और पराक्रम भी बढ़ेगा. यदि दुनिया के तमाम देशों के बीच होने वाली बैठकों में भारत विशेष भूमिका निभाएगा.
बड़े सामाजिक-राजनीतिक बदलाव
वहीं अगर ज्योतिषाचार्य प्रज्ञा वशिष्ठ की मानें तो जब भी पांच या अधिक ग्रह एक साथ एक ही राशि में होते हैं, तब देश दुनिया में बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलाव देखने को मिलते हैं. कभी-कभी बड़े युद्ध की स्थिति भी बन जाती है, जैसे फरवरी 1962 में सातों ग्रहों की युति होने पर भारत और चीन के बीच युद्ध छिड़ गया था. उस समय विश्व राजनीति दो खेमों में बंट गई थी जिसका असर दशकों तक देखने को मिला.
भारत में बढ़ सकती हैं आंतरिक समस्याएं
9 फरवरी को हो रहे इस सप्तग्रही मिलन के राजनीतिक सामाजिक प्रभाव सम्पूर्ण विश्व में देखने को मिलेंगे. इस युति का नकारात्मक प्रभाव विश्व में अशांति के रूप में दिखाई पड़ सकता है. अमेरिका के वर्चस्व में कमी होगी, वहीं रूस, जापान, कोरिया और यूरोपीय देशों का प्रभुत्व बढ़ेगा. पाकिस्तान, चीन, नेपाल में शीत युद्ध की स्थिति बनेगी. भारत के लिए भी ये युति अशुभ परिणाम ला सकती है. आंतरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं. सांप्रदायिक उपद्रव के कारण अशांति की संभावना है और पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में तनाव हो सकते हैं. कुछ सरकारी नीतियों के कारण भी अशांति बनेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *