आमिर खान पहुंचे टर्की


बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर काम कर रहे हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अभी तक फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं हो पाई है। अभी फिल्म के कई सीन शूट किए जाने हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो पेंडिंग है। अब खबर आ रही है कि आमिर खान फिल्म के बचे हुए सीन पूरे करने के लिए टर्की गए हैं, जहां बचे हुए सीन शूट किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि आमिर खान टर्की चले गए हैं और सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें आमिर खान की टर्की विजिट की बताया जा रहा है। इन तस्वीरों में आमिर खान मास्क पहने नज़र आ रहे हैं। आमिर खान कुछ दिनों तक अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए टर्की में रहेंगे और इसमें टर्की की सरकार उनकी मदद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आमिर के अलावा, अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए विदेशों में जा पहुंचे हैं. वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख भी अक्षय के फिल्म में नजर आएंगे. अक्षय पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा भी अभिनेता के साथ यूके गईं है. लाल सिंह चड्ढा फिल्म रॉबर्ट ज़ेमेकिस द्वारा निर्देशित 1994 की फ़िल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. कोरोनोवायरस महामारी से पहले, आमिर को कोलकाता और चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *