आमिर खान के बॉडीगार्ड की सैलरी किसी कंपनी के CEO से नहीं है कम, रकम सुन रह जाएंगे हैरान!

किसी भी बॉलीवुड स्टार की कहीं भी एंट्री उसके पर्सनल बॉडीगार्ड के बिना अधूरी है. वही शख्स जो चुपचाप सेलिब्रिटी को उनके डाईहार्ट फैंस और सेलिब्रिटी-जुनूनी मीडिया से बचाने के अपने कर्तव्य को निभाते हुए सबसे आगे नजर आते हैं. एक सेलिब्रिटी के लिए एक पर्सनल बॉडीगार्ड होना कोई आसान बात नहीं है. हालांकि, ऐसा लगता है कि आमिर खान  के पर्सनल बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े  जैसे कुछ लोगों की किस्मत में है. युवराज फिल्म प्रमोशन से लेकर पब्लिक प्लेस तक, हर जगह साए की तरह आमिर खान की सुरक्षा में जुटे रहते हैं. आमिर जैसे सुपरस्टार को भीड़ से बचाना आसान काम नहीं होता है. इस सेवा के बदले में एक्टर्स अपने बॉडीगार्ड को अच्छा खासा वेतन भी देते हैं. युवराज की सालान आय सुनकर एक बार आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवराज घोरपड़े की सैलरी 2 करोड़ रुपए प्रति वर्ष है.

मीडिया की खबरों की मानें तो युवराज बॉडी बिल्डर बनना चाहते थे, लेकिन आमिर खान के साथ काम करने लगे. 16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ देने वाले युवराज ने एक सिक्योरिटी कंपनी ज्वॉइन कर ली थी, बाद में आमिर की सिक्योरिटी टीम का हिस्सा बन गए.

एक रिपोर्ट के मुताबिक युवराज ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया था कि स्कूल छोड़ने के बाद वह अपना गुजर बसर करने के लिए काम कर रहे थे. युवराज के मुताबिक उनके दोस्तों को अब जलन होती है कि मैं आमिर खान के साथ हमेशा घूमता रहता हूं.केवल युवराज ही नहीं, शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह भी अच्छी खासी रकम पाते हैं. अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड सोनू, दीपका पादुकोण के बॉडीगार्ड जलाल और सलामान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी तगड़ी सैलरी पाते हैं. सलमान के बॉडीगार्ड शेरा तो किसी सेलिब्रिटी से कम फेमस नहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *