
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन रविवार बेटी श्वेता नंदा के साथ मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए। जिसे देख फैंस उनके लिए चिंता जताने लगे, लोगों का कहना था कि बिग बी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए है लेकिन अब खबर सामने आई है कि अमिताभ बेटी श्वेता संग बेटे अभिषेक बच्चन को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
अभिषेक बच्चन को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभिषेक बच्चन को ये चोट कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. ये चोट कितनी गंभीर है इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.
लीलावती अस्पताल जाते अमिताभ और श्वेता बच्चन.
हालांकि, पैपराजी विरल भैयानी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन अपनी कार में बैठे हैं और उनके चेहरे पर थोड़ी परेशानी झलक रही है. उन्होंने सफेद सफेद रंग की हुडी पहनी हुई और माथे पर रूमाल या बांधना जैसा कुछ पहना हुआ है. विरल अपनी इस पोस्ट के कमेंट में संभावना जताई है कि अभिषेक बच्चन के हाथ और उंगलियों में चोट आई है.
अभिषेक बच्चन को ये चोट रविवार को लगी है, जिसके बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उनके अस्पताल में भर्ती होने बाद अमिताभ और श्वेता अस्पताल पहुंचे थे. इससे पहले माना जा रहा था कि अमिताभ बच्चन अपने रूटीन चेकअप के लिए आए होंगे. अमिताभ अक्सर रूटीन चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल में जाते हैं.
बात करें वर्कफ्रंट की, तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती भी दिखाई देंगी. इसके ‘झुंड’, ‘मेडे’, ‘ब्रह्मास्त्र’ समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. कल से उनका पॉपुलर क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भी शुरु हो गया है.