मानपुर गणपति घाट पर एक्सीडेंट एक की मौत कई घायल – देखे VIDEO

राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे घाट पर फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया ब्रेक फेल ट्राले ने आगे चल रही यात्रियों से भरी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बस आगे चल रहे दूसरे ट्राले में पीछे से जा घुसी।

हादसे के बाद बस का चालक अपने ही वाहन में फंस गया। वहीं बस एवं ट्राले के बीच में एक कार भी पूरी तरह नीचे दबा गई। घटना धामनोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार इंदौर की तरफ से आकर गणपति घाट उतर रहा ट्राला क्र एच आर 65 ए 7564 के ब्रेक फेल होने से ट्राला अनियंत्रित होकर आगे चल रही बस क्र एमपी 09 एफ ए 8168 को ट्राले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बस आगे चल रही दूसरे ट्राले में पीछे से जा घुसी।

ट्राले एवं बस के बीच में एक कार क्र एमपी 12 सीए 1780 भी नीचे पूरी तरह से दबा गई है। हादसे में एक बाइक सवार भी चपेट में आया। बाइक पर पति-पत्नी को दो बच्चे सवार थे। जिन्हें भी चोट आई है।

हादसे में सात लोग घायल हुए वहीं एक मृतक शामिल है। सभी घायलों को टोल एंबुलेंस एक मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। मौके पर धामनोद थाना प्रभारी समीर पाटीदार एवं काकड़दा चोकी प्रभारी मिथुन चौहान अपनी टीम के साथ पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *