गुरु पूर्णिमा पर अमरकंटक में हादसा: नर्मदा स्नान के दौरान फव्वारे में फंसा पैर, 22 वर्षीय भजन गायक राज भदौरिया की डूबकर मौत

नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में गुरु पूर्णिमा को हादसा हो गया। यहां नर्मदा नदी के रामघाट पर भजन गायक राज भदौरिया की डूबने से मौत हो गई।

ये घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 की है। 22 साल के राज का नहाते समय नदी में बने फव्वारे की रेलिंग में पैर फंस गया था। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु घाट पर मौजूद थे। उनके सामने राज की जान चली गई। इस घटना के बाद हर कोई दुखी नजर आया।

नदी के बीच फव्वारे तक पहुंच गए थे राज पुलिस के मुताबिक, भजन गायक राज भदौरिया अपने बड़े भाई अर्जुन भदौरिया और जीजा के साथ गुरु पूर्णिमा पर स्नान करने यहां आए थे। राज और अर्जुन नदी के बीच बने फव्वारे तक पहुंच गए। इसी दौरान राज का पैर फव्वारे की रेलिंग में फंस गया। जिससे वह पानी में डूब गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वाटर बोट की मदद से रेस्क्यू किया गया। स्थानीय निवासी कृष्णा पाल चौहान ने राज को पानी से बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

राज का नदी के बीच बने फव्वारे की रेलिंग में पैर फंस गया था।

अमरकंटक के एक आश्रम के शिष्य थे राज राज भदौरिया भिंड के बालनपुर के रहने वाले थे। वे अमरकंटक स्थित एक आश्रम के शिष्य थे। वह एक उभरते हुए भजन गायक थे। आश्रम में रहकर अध्ययन कर रहे थे। उनका व्यवहार विनम्र और अध्यात्म के प्रति समर्पित था।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमरकंटक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस हादसे के बाद हर कोई दुखी नजर आया।

अकेले है चले आओ… एक दिन पहले अपलोड की रील राज भदौरिया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते है। जिस नर्मदा नदी के जिस रामघाट पर डूब कर राज की मौत हो गई। उसी रामघाट पर बैठकर बनाई एक रील राज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिन पहले ही अपलोड की थी। इस रील में वे ‘अकेले है चले आओ, जहां हो तुम’ गाना गा रहे हैं। उनके साथ ढोलक पर संगत दे रहे हैं।

राज भजन गायक थे। वे गाने भी गाते थे और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते थे। एक दिन पहले ही उन्होंने रामघाट पर बनाई एक रील पोस्ट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *