सुशांत सिंह के साथ MS Dhoni में काम कर चुके इस एक्टर ने की आत्महत्या!

केसरी और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी. मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेता संदीप नाहर मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने आवास पर मृत पाए गए. मुंबई पुलिस के अनुसार, अभ‍िनेता का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था और इसी वजह से परेशान होकर संदीप ने फेसबुक पर खुदकुशी की बात लिखी और अपना वीडियो मैसेज भी अपलोड किया. साइबर पुलिस को जैसे ही वायरल मैसेज की जानकारी मिली उन्होंने फेसबुक से संपर्क कर उस तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन तब तक संदीप ने खुदकुशी कर ली थी. गोरेगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अध‍िकारी (नाम न बताने की शर्त पर) के हवाले से बताया कि अक्षय कुमार की ‘केसरी’ और दिवंगत अभ‍िनेता सुशांत सिंह राजपूत की ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ जैस फिल्मों में काम कर चुके अभ‍िनेता गोरेगांव स्थ‍ित अपने फ्लैट में अचेत अवस्था में मिले और उनकी पत्नी कंचन और उनके दोस्तों ने उन्हें एसवीआर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोष‍ित कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *