NCP चीफ शरद पवार से एक्टर सोनू सूद ने की मुलाकात, BMC ने भेजा था अवैध निर्माण का नोटिस

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आज मुंबई में एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की है. ये मुलाकात आज शरद पवार के घर पर ही हुई है. सोनू सूद की इस मीटिंग को बीएमस के उस नोटिस से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें एक्टर के खिलाफ अवैध निर्माण का मामला दर्ज हुआ है.

सोनू सूद के खिलाफ अवैध निर्माण के आरोप में बीएमसी ने नोटिस जारी किया है। आज यानी 13 जनवरी को बॉम्बे हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई है। सोनू सूद ने उपनगर जुहू स्थित रिहायशी इमारत में कथित तौर पर बिना इजाजत ढांचागत बदलाव किया जिसके बाद बीएमसी ने उन्हें नोटिस जारी किया। बीएमसी के नोटिस के खिलाफ सोनू ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया।

सोनू सूद ने वकील डीपी सिंह के जरिए पिछले हफ्ते दायर अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने छह मंजिला शक्ति सागर इमारत में कोई अवैध निर्माण नहीं कराया है। याचिका में पिछले साल अक्तूबर में बीएमसी द्वारा जारी नोटिस को रद्द करने और इस मामले में किसी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत देने का भी अनुरोध किया गया है।

बीएमसी ने इस मामले में जुहू पुलिस से चार जनवरी को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि अभिनेता ने शक्ति सागर बिल्डिंग जो कि एक रिहाइशी इमारत है, इसे बिना अनुमति लिए होटल में तब्दील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *