ड्रग्स रैकेट पर शिल्पा शिंदे का बड़ा ख़ुलासा

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स वाला ऐंगल सामने आने के बाद रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं और चौंकाने वाले नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही ड्रग्स चैट मामले में बॉलिवुड की 5 टॉप ऐक्ट्रेसेस के नाम सामने आए। हलचल तब और मची जब यह बात सामने आई कि ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने टैलंट मैनेजमेंट एजेंसी KWAN की मेंबर करिश्‍मा से ड्रग की मांग की थी। इसके साथ ही अब टैलंट मैनेजमेंट कंपनियों पर भी एनसीबी की नजरें हैं। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने भी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को लेकर चौंकाने वाली बात कह डाली है.

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो बिग बॉस की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे ने टाइम्स नाउ से बातचीत में टैलेंट मैनेजमेंट कंपनीज को लेकर कहा है कि ये कंपनीज अपने क्लाइंट्स की हर डिमांड को पूरा करती हैं. उनका कहना है कि इन कंपनीज को ज्वाइन करने से पहले ही क्लाइंट यहां पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछते हैं. यहां पर बड़े सितारों को खास सेवाएं दी जाती हैं. यहां पर दी जाने वाली सुविधाएं ‘पर्सन टू पर्सन’ पूरी तरह से अलग हो सकती हैं.

शिल्पा का कहना है कि जब ये कंपनीज अपने क्लाइंट्स को बाहर ले जाती हैं तो उनकी हर बात का ख्याल रखा जाता है. शिल्‍पा का कहना है कि क्वॉन वाला मामला बाहर आ गया लेकिन और भी कई मैनेजमेंट कंपनियां हैं जो आर्टिस्ट को बाहर लेकर जाती हैं तो उन्हें आर्टिस्ट का ख्याल रखना होता है. उनका कहना है कि मैं मैनेजिंग कंपनियों को इसके लिए ब्लेम नहीं करना चाहती. उनका कहना है कि ये कंपनीज अपने क्लाइंट्स के लिए ड्रग्स का इंतजाम करती हैं और बॉलीवुड में ऐसी पार्टी बेहद आम बात है. ऐसे में किसी भी स्टार का नाम आना बेहद आसान बात है. हालांकि शिल्पा ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में कई अच्छे लोग भी हैं.
उन्होंने खुलकर कहा कि उन्होंने कई यंग एक्टर्स को गैरकानूनी एक्टिविटीज करते हुए देखा है, वो वहां मौजूद लोगों और बॉलीवुड के माहौल की वजह से भी हो सकता है.

इस रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड के लिए काम कर रहीं टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियां नए कलाकारों को मौके दिलाने का काम भी करती हैं और आरोप है कि बदले में यह नए कलाकारों का शोषण करती हैं. बता दें ये कंपनीज किसी एक्टर की फिल्मों से लेकर उनकी प्रोफेशनल जिंदगी तक के जरूरी फैसले लेती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *