अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने भाजपा से दिया इस्तीफा

चेन्नई। अभिनेत्री और भाजपा नेता गौतमी तडिमल्ला ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक पत्र जारी कर भाजपा के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही है।

25 साल पहले पार्टी में शामिल हुईं

उन्होंने लिखा, ‘बहुत भारी मन के साथ मैंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। मैं राष्ट्र निर्माण में अपने प्रयासों में योगदान देने के लिए 25 साल पहले पार्टी में शामिल हुई थी। यहां तक कि मैंने अपने जीवन में जितनी भी चुनौतियों का सामना किया है, मैंने उस प्रतिबद्धता का सम्मान किया है। फिर भी आज मैं अपने जीवन में एक ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी हूं, जहां केवल मुझे पार्टी और नेताओं से कोई समर्थन नहीं मिल रहा, बल्कि यह भी मेरी जानकारी में आया है कि उनमें से कई लोग सक्रिय रूप से उस व्यक्ति की मदद कर रहे हैं, जिसने मुझे धोखा दिया है।’

बता दें, तडिमल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा सा पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। वह 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं। उन्होंने सिनेमा, टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया में 37 साल तक काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *