
बॉलीवुड में जारी बहस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ये बड़ा खुलासा किया था। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती सुनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है।
पायल घोष में ट्विटर पर अपना इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, ‘उन्होंने काफी बुरी तरह खुद को मुझ पर फोर्स किया और बेहद बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपा हुआ राक्षस दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें’।
पायल घोष के इस ट्वीट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काफी हंगामा हो रहा है. अब हाल ही में अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. देर रात उन्होंने ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, “अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं. यह बस शुरुआत है. बहुत फ़ोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा.”
अनुराग कश्यप ने आगे लिखा,”यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़े जाने वाले हैं. इंतेज़ार है.” अनुराग कश्प ने एक नहीं बल्कि कई ट्वीट किए हैं. और अपने खिलाफ लगे इन सभी आरोपों का खंडन किया है. अनुराग ने दूसरे ट्वीट में लिखा, “मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं. ना तो कभी किसी कीमत पे बर्दाश्त करता हूं. बाकी जो भी होता है देखते हैं. आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं , बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार. आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी.” अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, पायल घोष का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुराग पर बेहद ही गंभीर आरोप लगा रही हैं.
कंगना भी आई पायल के सपोर्ट में
अनुराग कश्यप के साथ बीते दो दिन से ट्विटर पर भिड़ रहीं कंगना रनोट भी पायल के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने पायल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, हर आवाज मायने रखती है। इसके साथ ही कंगना #MeToo और #ArrestAnuragKashyap हैशटेग भी शेयर किए हैं।