अदार पूनावाला ने वैक्सीन बनाने वाली इस कंपनी में बेची अपनी पूरी हिस्सेदारी

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने पैनेसिया बोयोटेक में अपनी पूरी 5.15 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है. उन्होंने खुले बाजार में किये गये सौदे के तहत 118 करोड़ रुपये में अपने सारे शेयर बेचे हैं. इन शेयरों को एसआईआई ने खरीद लिया है. फिलहाल अब उनकी इस वैक्सीन बनाने वाली कंपनी में जीरो हिस्सेदारी हो गई है. पनाका बायोटेक में अदार पूनावाला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, दोनों ने शेयर खरीदे थे.

जानें क्या है पनाका बायोटेक?

Panacea Biotec ड्रग इंडस्ट्री में एक जाना माना क्रॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर है, जो कि मनुष्य और जानवर दोनों की वैक्सीन का उत्पादन करता है. ये कंपनी 1984 में गठित हुई और Panacea Biotec Ltd. के नाम से 1995 में लिस्ट हुई.

पूनावाला के पास 5.15% हिस्सेदारी थी:-BSE पर मौजूद डाटा के मुताबिक, पूनावाला ने 31,57,034 शेयर 373.85 रुपए के भाव से बेचा है. इस हिसाब से इस स्टेक की वैल्यू 118.02 करोड़ रुपए होती है. सीरम इंस्टीट्यूट के खरीदे गए शेयरों की बिक्री इसी भाव पर अलग से होगी. मार्च 2021 तिमाही की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, पूनावाला और SII दोनों के पास पनाका बायोटेक की हिस्सेदारी थी. कंपनी में पूनावाला के पास 5.15 फीसदी और सीरम के पास 4.98 फीसदी स्टेक था.

लंदन में रह रहे हैं पूनावाला:-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदार पूनावाला फिलहाल लंदन में रह रहे हैं. सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफर्ड/एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड  का उत्पादन कर रही है. लंदन जाने से पहले पूनावाला ने काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वैक्सीन को लेकर कई नामी-गिरामी लोग उन्हें धमकियां दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *