
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में झगड़े के बाद एक शख्स ने 2 लोगों को कार से कुचल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने झगड़े के दौरान एक युवक और एक युवती को कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जवाहर सर्किल थाना इलाके में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद से मंगेश अरोड़ा नाम का आरोपी फरार है।
सड़क पर ही चारों के बीच हुआ झगड़ा
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि गिरधर मार्ग पर स्थित एवरलैंड विश होटल से शहर के मानसरोवर इलाके के रहने वाले मंगेश अरोड़ा, झुंझुनूं निवासी राजकुमार जाट, मध्य प्रदेश की निवासी उमा सुथार और एक अन्य युवती सुबह करीब 5 बजे पार्टी कर बाहर निकली थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर चारों के बीच सड़क पर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान मंगेश अरोड़ा नाम के शख्स ने अपनी महिला मित्र से झगड़ा कर रहे युवक राजकुमार जाट और युवती उमा सुधार को कार से कुचल दिया।
पूरी वारदात सीसीटीवी में क़ैद हो गई, जिसका फ़ुटेज वायरल है