अमेरिका के बाद अब लंदन की गलियों में भी चलता दिखाई इंडियन ऑटो रिक्शा – देखे VIDEO

बीते दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में ऑटो रिक्शा चलता दिखा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. अमेरिका के बाद अब लंदन की गलियों में भी ऑटो रिक्शा चलता दिखाई दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इंग्लैंड में शहर ब्रैडफोर्ड से ऑटो रिक्शा का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘लंदन से वेम्बली 20 रुपये में रिक्शा.’ सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने वाले मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

इंग्लैंड की सड़कों पर चला इंडियन ऑटो रिक्शा

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में काले और पीले रंग का एक ऑटो रिक्शा इंग्लैंड की सड़कों पर घूमता दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स ऑटो रिक्शा से उतरता है और ड्राइवर को पैसे देता है. इंडियन ऑटो रिक्शा ड्राइवर की ही तरह इस रिक्शे का ड्राइवर भी सामने रखे बैग में पैसे रखता है और फिर आगे बढ़ जाता है. वीडियो पर लिखा कि, ‘वेलकम टू ब्रैडफोर्ड.’

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को इंस्टाग्राम पर 4 लाख 40 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और कई मिलियन लोगों ने इसे देखा है. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि, ‘इंडिया ने अंग्रेजों से अपना बदला ले लिया.’ तो वहीं कुछ ने इस रिवर्स कोलोनाइजेशन बताया. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘भाई 45 ट्रिलियन वसूलने की कोशिश कर रहा है.’ दूसरे ने अंग्रेजों के लिए लिखा, ‘आपको भारत छोड़ना पड़ा लेकिन भारत ने आपको अभी तक नहीं छोड़ा.’ तीसरे ने लिखा, ‘अब बस अंदर रेड लाइट और भोजपुरी गाने की कमी है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *