दुनिया के पांचवें नंबर के रईस एलन मस्क ने एक दिन में कराए चार कोविड-19 टेस्ट,सामने आई ये बड़ी गड़बड़ी

कोरोना महामारी के कारण लाखों लोगों की जानें जा चुकी है, जबकि लाखों की संख्या में लोग अब भी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं. दुनियाभर में कोरोना महामारी बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में कोरोना टेस्ट करवाना सभी के लिए ज़रूरी बन गया है. ऐसे में स्पेसएक्स और टेलसा के चीफ एक्सिक्यूटिव ऑफिसर और दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लेटेस्ट लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज एलन मस्क ने एक ही में दिन कोविड-19 का चार टेस्ट कराया और ताज्जुब की बात ये है कि इसमें से दो रिपोर्ट पॉजिटिव और दो निगेटिव रहे।

कोरोना टेस्टिंग पर उठे सवाल
मस्क ने कोरोना टेस्टिंग पर सवाल उठा दिया है. उन्होंने कहा है कि कुछ गड़बड़ चल रही है. कोरोना टेस्टिंग पर मस्क द्वारा सवाल उठाए जाने से कई लोग चिंतित भी हुए हैं. आपको बता दें कि मस्क ने मार्च में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अप्रैल तक कोरोना का एक भी मामला अमेरिका में नहीं होगा. वहीं, अमेरिका कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है.

मस्क ने ट्विट कर दी जानकरी
गुरुवार को एलेन मास्क ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट किया,”कुछ गड़बड़ चल रहा है. आज मेरा चार बार कोविड टेस्ट किया गया जिसमें दो बार टेस्ट निगेटिव रहे और दो बार पॉजिटिव आया. वही मशीन, वही टेस्ट और वही नर्स. रैपिड एंटीजन टेस्ट फ्रॉम बीडी.” मस्क द्वारा ट्विट किए जाने के बाद एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या इसी वजह से मामले बढे हैं? इसपर मस्क ने जवाब दिया कि जो उनके साथ हो रहा है वो किसी और के साथ भी हो सकता है.

अमेरिका में कोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोप
आपको बता दें कि अमेरिका में अबतक 11,226,038 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 2,51,256 की अबतक मौत हो चुकी है. वहीं, 40,83,767 मामले सक्रिय हैं. इसके अलावा अबतक कुल 68,91,015 लोग ठीक हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *