Kriti Sanon ने खरीदी Mercedes-Benz Maybach GLS लग्जरी कार, इतनी महंगी कार खरीदने वाली बनी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस,करोड़ों में है कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म मिमी की सक्सेस के बाद अब अपनी आने वाली फिल्म भेड़िये से अपने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली हैं. कृति की ये फिल्म एक कॉमेडी हॉरर है. जिसमें वो वरुण धवन के साथ काम करने वाली हैं. बता दें कि लगातार सफलता हासिल कर रही कृति सेनन ने हाल ही में मर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस 600 लग्जरी कार खरीदी है. बताया जाता है कि इसकी कीमत 2.43 करोड़ रुपये की है.

कृति सेनन की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी मर्सिडीज की मेबैक जीएलएस 600 के साथ दिख रही हैं और काफी खुश लग रही हैं. कार को लेने पहुंची कृति सेनन ने पिंक कलर के स्वेट शर्ट के साथ जींस कैरी की हुई थी. कृति सेनन की इस कार का रंग ब्लैक है और काफी शानदार है. हाल ही में बी टाउन से अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी महंगी कार खरीदी थी.

कृति सेनन की फिल्मों की बात करें तो वो 3 बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं. कृति इन दिनों ‘भेड़िया’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘आदिपुरूष’ जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं. कृति सेनन बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है. इस फिल्म जैकलीन भी नजर आएंगी. इसके अलावा भेड़िया में कृति वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. यह एक हॉरर कॉमेडी है. आदिपुरुष में कृति साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभाष और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी. कृति अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती के सीक्वल ‘गनपत’ में भी नजर आएंगी. कृति इस फिल्म टाइगर के अपोजिट नजर आने वाली हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *