
जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी हमारे डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं। संक्रमण से बचने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स को घंटों पीपीई किट पहनना पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉक्टर को पीपीई किट में देख महिला मरीज की हालत खराब हो जाती है। डॉक्टर को भूत समझ महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग फनी कमेंट्स भी दे रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉक्टर पेशेंट के पास अपने पीपीई किट के साथ पहुंचती है, तभी पेशंट जोरजोर से हल्ला करने लगती है. यह देख पास में लेटे एक दूसरा पेशेंट भी डर जाता है. वो अपनी बेड से उठ जाता है. हंगामा सुनकर अन्य डॉक्टर भी आते हैं. सभी डॉक्टर्स पीपीई किट में मौजूद होते हैं. वो पेशंट को समझाते हैं कि वो डॉक्टर हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Gidda Company नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे देखकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘ पेशेंट ने खोया पेशेंस. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ लगता है डॉक्टर को महिला ने यमराज समझ लिया.’
वैसे देखा जाए तो ये वीडियो बहुत ही फनी है. इस वीडियो को देखने के बाद डॉक्टर को अहसास हो गया है कि रात में अकेले पेशेंट से मिलने नहीं जाना है.