तनिष्क के बाद अब  अक्षय की फ़िल्म की बारी:- छिड़ा विवाद

अक्षय कुमार  की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’  बीते काफी समय से जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. इसके अलावा ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ उस अवतार में दिख रहे हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी देखा नहीं गया है. अक्षय कुमार इस फिल्म में न सिर्फ साड़ी पहनते हैं बल्कि चूड़ियां पहनते और साज-श्रंगार करते दिखे हैं. जहां एक तरफ ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में सोशल मीडिया पर इसे बायकॉट करने की मांग उठने लगी है. लोग ट्विटर पर इसे लेकर चौंकाने वाली बातें कहते दिखाई दे रहे हैं.दरअसल, बीते दिनों तनिष्क पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए गए थे. वहीं ऐसा ही कुछ मामला अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ को लेकर उठाया जा रहा है.
यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली हैl नेटिजंस का मानना है कि फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ लव जिहाद का प्रचार करती हैl फिल्म में अक्षय कुमार आसिफ की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं कियारा आडवाणी प्रिया की भूमिका निभा रही हैl फिल्म को मात्र भूमिकाओं के नाम के आधार पर सोशल मीडिया पर बॉयकाट करने की मांग उठी हैl

एक यूजर ने लिखा है, ‘क्या यह सही है? फिल्म का नाम क्या होगा ‘लक्ष्मी बम’ और यह दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी और किरदार का नाम होगा आसिफ, अभिनेत्री का नाम होगा प्रिया, यह लोग लव जिहाद को क्यों बढ़ावा दे रहे हैं? किस प्रकार के कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं? ‘लक्ष्मी बम’ का विरोध करेंl’ एक अन्य ने लिखा, ‘लक्ष्मी बम वालों से के माध्यम से मैं यह जानना चाहता हूं कि क्यों फिल्म के किरदार का नाम राघव से बदलकर आसिफ कर दिया गया?’

गौरतलब है कि ‘राघव’ पुरानी फिल्म की भूमिका का नाम हैl इसके पहले भी अक्षय कुमार को ट्रोल किया गया थाl जब उन्होंने एक वीडियो में बॉलीवुड के कलाकारों को ड्रग्स के मामले में सभी को एक समान नहीं तौलने की बात कही थीl लक्ष्मी बम दिवाली के अवसर पर रिलीज होगीl यह फिल्म एक आदमी पर आधारित है, जिसे एक ट्रांसजेंडर भूत का साया पकड़ लेता हैl अक्षय कुमार बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *