पहलगाम आतंकी हमले के बाद सामने आया झकझोर देने वाला वीडियो… भारतीय सेना को आतंकी समझ लोग मांगने लगे जान की भीख — देखें VIDEO

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल को झकझोर देने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं। पहलगाम से सिर्फ छह किलोमीटर की दूरी पर बैसरन वैली में आतंकी हमले के बाद टूरिस्ट जब जान बचाने को भाग रहे थे। एक महिलाओं-बच्चों के एक ग्रुप के भारतीय सेना के कुछ जवान मिल गए। महिला उन्हें देखकर अपने बच्चे की जान की भीख मांगने लगी। उन्होंने समझा कि ये भी आतंकी हैं। भारतीय सेना के जवानों ने जब ये कहा कि वे इंडियन आर्मी से हैं तो एक महिला फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने बताया कि आतंकियो ने उनके पति को मार दिया।

हम लोग फौजी हैं….
पहलगाम हमले के बाद का यह वीडियो दिल को झकझोर देने वाला है। अपने पति को आंखों के सामने गोली मारे जाने के बाद बच्चों को लेकर आगे बढ़ रही महिला जैसे सेना की ड्रेस में एक शख्य को देखती है तो वह रो पड़ती है। एक शख्स से बात कर रहे भारतीय सेना के जवान द्वारा यह कहने पर कि हम फौजी हैं आपकी सुरक्षा के लिए आए हैं तो महिला बिलखकर रो पड़ती है। पहलगाम आंतकी हमले के बाद खुलासा हुआ है कि छह आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। ये आतंकी पुलिस और सेना की वर्दी में थी। यही वजह है कि महिला का सामना जब भारतीय सेना के जवान से हुआ तो वह बुरी तरह से घबरा गई। भारतीय सेना के जवान पूरे ग्रुप को सांत्वना देकर न सिर्फ पानी और फर्स्ट एड देते हैं बल्कि बसैरन वैली के के इलाके से उन्हें सुरक्षित रेसक्यू भी करते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आप लोग बैठो, कहां से आए हैं
भारतीय सेना के जवान सभी घबराए टूरिस्ट को बैठने के लिए कहते हैं। आप के बच्चे को कुछ नहीं करेंगे। महिला बताती है कि वह हैदराबाद से आई है। वीडियो में बच्चों के चेहरों पर ऐसा खौफ दिखता है कि किसी का भी कलेजा छलनी हो जाए। भारतीय सेना के जवान उन्हें पानी पीने के लिए देते हैं। पति को गोली मारे जाने से व्यथित पत्नी खुद को भी मार देने की बात कहती है। महिला के साथ मौजूद बच्चे भी सेना के जवानों को देखकर डर जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *