उम्र 12, 14 और 16 साल: गाजियाबाद में ऑनलाइन कोरियन लव गेम की लत के शक में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

गाजियाबाद:उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी. बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर

आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है. गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी का मामला है. पुलिस छानबीन में जुट गई है.

कोरियन लव गेम खेलती थीं

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं. लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल). है और इनके पिता का नाम चेतन कुमार है, जो इस घटना के बाद अभी तक सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी. तीनों टारगेट गेम खेलती थीं. पुलिस के मुताबिक, इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था.

एक साथ करती थीं हर काम, छलांग भी…

तीन नाबालिक सगी बहनों के 9वीं मंजिल से छलांग लगाने की घटना भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार रात 2 बजे हुई. बताया जा रहा है कि ये तीनों बहने भारत सिटी B1 टावर के फ्लैट 907 में रहती थीं. तीनों बहनें की आदि हो चुकी थीं. बताया जा रहा है कि तीनों बहने एक साथ सभी काम किया करती थीं. जैसे  खाना, स्कूल जाना, सोना व रोजमर्रा के सभी काम साथ ही किया करती थी. बीती रात लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ 9वी मंजिल से कूदकर जान दे दी. अभी तक आत्‍महत्‍या का कारण नहीं पता चला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *