अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, जगुआर ने भीड़ को रौंदा, 9 की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर बुधवार की देर रात एक जगुआर कार ने करीब 25 लोगों को रौंद दिया। 9 लोगों की मौत हो गई और 15 जख्मी हो गए। मरने वालों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक होमगॉर्ड जवान भी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग 30 फीट दूर तक जा गिरे।

पुलिस के मुताबिक, ओवरब्रिज पर एक महिंद्रा थार कार एक डंपर से पीछे से टकरा गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। तभी राजपथ क्लब की ओर से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही जगुआर ने भीड़ को कुचल दिया। मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं।

6 की मौके पर ही मौत हो गई

ट्रैफिक विभाग के ACP एसजे मोदी ने दिव्य भास्कर को बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य को इलाज के लिए सोला सिविल ले जाया गया है। इस हादसे में जगुआर का ड्राइवर भी जख्मी हो गया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जगुआर में ड्राइवर के साथ एक लड़का और लड़की थे

पुलिस ने बताया कि जगुआर में दो लड़के और लड़की सवार थे। इनके बारे में ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने इनके साथ मारपीट भी की। हालांकि, कुछ लोगों ने इन्हें बचाया और अस्पताल भेज दिया। कार में बैठी लड़की मौके से गायब हो गई।

हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *