अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरने से कई लोग हुए घायल-देखे वीडियो

अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। रथ यात्रा के गुजरते समय एक घर की बालकनी टूटने से कई लोग घायल हो गए। दरअसल लोग बिल्डिंग की बालकनी में खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे थे। इसी दौरान अचानक तीसरे मंजिल की बालकनी टूटकर गिर गई। हादसे के वक्त बालकनी में बच्चे और महिलाएं भी खड़ी थीं। अचानक हुए हादसे से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और सभी मलबे के साथ नीचे गिर गए। वहीं बताया जा रहा है कि नीचे खड़े लोगों के ऊपर भी इमारत का मलबा गिरा जिससे लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में 10 से 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा अहमदाबाद में दरियापुर काडिया नाका के पास हुआ यहां एक इमारत का स्लैब गिर गया। पटिया टूटने की घटना में 10 से 15 लोगों के घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।  रथ यात्रा में कोई व्यवधान नहीं हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *