अहमदाबाद विमान हादसा: उड़ान के 50 सेकेंड बाद मची तबाही…242 लोगों की थमी जिंदगी , रनवे से टेकऑफ के बाद क्रैश तक का CCTV फुटेज आया सामने – देखें VIDEO

Ahmedabad Plane Crash Video: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो अभी तक सामने आई है. इन तस्वीरों और वीडियो से यह साफ जाहिर होता है कि प्लेन के साथ हुआ हादसा कितना भयानक था. चंद मिनटों पहले जिन लोगों ने लंदन के लिए हंसी-खुशी उड़ान भरी थी, उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि यह उनकी अंतिम यात्रा होगी. अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण क्रैश कर गई. इस हादसे से जुड़ा अभी तक का सबसे डरावना वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 59 सेकेंड का है.

रनवे से टेकऑफ के बाद क्रैश तक का CCTV फुटेज

इस 59 सेकेंड के वीडियो से 50 सेकेंड में टेक ऑफ होने के बाद विमान क्रैश होता नजर आ रहा है. यह वीडियो विमान के टेकऑफ के बाद से क्रैश तक का सीसीटीवी फुटेज है. वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप साफ समझ सकते हैं कि मात्र 50 सेकेंड में कैसे सब कुछ खत्म हो गया.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के जुड़े वीडियो का ये 3  तस्वीर  

 

इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख पा रहे हैं कि 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहा विमान कैसे चंद सेकेंड में आग और धुएं की गुबार में बदल गया. इस हादसे के बाद पूरा प्रशासनिक अमला ग्राउंड जीरो पर उतर आया है. नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदबाद पहुंच चुके हैं.

टाटा ग्रुप सभी मृतकों को देगा 1 करोड़ रुपए, घायलों का इलाज भी कराएगा

दूसरी ओर एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया गया है. टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *