36 वर्षीय दलित MLA ने 19 साल की ब्राह्मण लड़की से रचाई शादी, हुआ विवाद

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके (AIADMK) के दलित विधायक ए प्रभु ने अपनी 19 साल की ब्राह्मण प्रेमिका से शादी कर ली. लेकिन इस दौरान खूब हंगामा हुआ और लड़की के पुजारी पिता ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह  की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक लिया,और उसके ख‍िलाफ आत्महत्या की कोश‍िश करने का मामला दर्ज कर लिया पुजारी ने आरोप लगाया कि दलित एमएलए ने उनकी बेटी को चार साल से फंसा रखा है, जब वो नाबालिग थी.
पिता स्वामिनाथन ने यह भी कहा कि उन्होंने जाति की वजह से शादी का विरोध नहीं किया बल्कि दूल्हा और दुल्हन की उम्र में जो अंतर है उसकी वजह से उन्हें आपत्ति‍ है. साथ ही वो ठगा हुआ और डरा हुआ महसूस करते हैं.

राज्य के कल्लाकुर‍िची विधानसभा क्षेत्र जो कि एक आरक्ष‍ित सीट है, से विधायक ए प्रभु ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ एक वीडियो जारी किया जिसमें वो बता रहे हैं कि वो चार महीने से एक दूसरे से प्यार करते थे.

प्रभु ने कहा कि उनके परिवार, जो अन्नाद्रमुक के सदस्य भी हैं, ने युवती के परिवार से संपर्क किया था ताकि शादी करने की इजाजत मिले लेकिन इसके बदले उन्हें झिड़क दिया गया.

लेकिन उन लोगों ने शादी करने का फैसला किया जो कि सोमवार को विधायक के घर पर ही हुई और उसमें उनके माता-पिता समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हुए.

विधायक ने बताया, ’30 साल की उम्र तक मैं राजनीति में व्यस्त रहा. उसके बाद जब मैं चुना गया तो मेरे परिवार वालों ने मेरे लिए लड़की ढूंढी लेकिन तब अम्मा (पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता) का निधन हो गया और मेरा दिल टूट गया और मैंने शादी नहीं की. लेकिन लॉकडाउन के दौरान हमें एक-दूसरे को करीब से जानने का मौका मिला और हमें प्यार हो गया.’

उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पत्नी के पिता को कई सालों से जानता हूं और हमारे करीबी संबंध रहे हैं. यहां तक कि उन्होंने मुझे अपने हाथों से ख‍िलाया भी है और मेरी सफलता के लिए प्रार्थना भी की है. मुझे लगता है कि कुछ राजनीति ताकतों ने उनके मन में मेरे ख‍िलाफ जहर भर दिया है.’

 

जब उनसे पूछा गया कि इस अंतरजातीय विवाह का उनके राजीनतिक करियर पर क्या प्रभाव होगा तो उन्होंने कहा कि राजनीति सार्वजनिक जीवन है जबकि शादी मेरी निजी जिंदगी. मुझे नहीं लगता कि मैं दोनों को एक साथ लाता हूं.’

इस बीच, लड़की के पिता ने यह भी दावा किया है कि शादी से पहले के दिनों में उनकी बेटी “लापता” हो गई थी, साथ ही अपहरण का आरोप भी लगाया. हालांकि, अपने वीडियो में, प्रभु ने ऐसे किसी भी दावे से इनकार किया कि उन्होंने युवती का अपहरण किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *