
मुंबई (Mumbai) ! पूनम पांडे (Poonam Pandey) का पीआर स्टंट (PR stunt) देखकर हर कोई हैरान है। उनकी टीम ने एक पोस्ट लिखकर कहा था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया है। शनिवार को पूनम सामने आईं और बताया वह जिंदा हैं और ऐसा उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता लाने के लिए किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ही नहीं कई सेलेब्स ने उन पर निशाना साधा। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस तरह के पीआर पर नाराजगी जाहिर की। एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
The Fake PR stunt by Model and Actress Poonam Pandey is highly wrong. Using the guise of Cervical Cancer for self-promotion is not acceptable.
After this news, people may hesitate to believe any Death news in the Indian film industry. No one in the film industry Stoops to such… pic.twitter.com/CnKmmsCUoQ
— All Indian Cine Workers Association (@AICWAofficial) February 3, 2024
‘इस तरह का फेक पीआर गलत’
सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने कहा कि, ‘एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का फेक पीआर स्टंट बहुत ही गलत है। खुद के प्रचार के लिए सर्वाइकल कैंसर का इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं है। इस खबर के बाद लोग भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में किसी की मौत की खबर पर यकीन करने से हिचकेंगे। फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी पीआर के लिए इस स्तर तक नहीं गिर सकता।’
एफआईआर की मांग
AICWA ने आगे कहा, ‘पूनम पांडे के मैनेजर ने गलत खबर को कन्फर्म किया। पीआर के लिए मौत की खबर का फायदा उठाने से रोकने के लिए पूनम पांडे और उनकी मैनेजर के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। पूरी इंडस्ट्री के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी।’