ओमिक्रॉन को लेकर AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया ने दी ये चेतावनी

ब्रिटेन में जहां कोरोना वायरस के नए स्वरूप ने तहलका मचा दिया है वहीं भारत में भी अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. देश के 12 राज्यों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन फैल चुका है. महाराष्ट्र  में जहां सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान  में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात  में 9, केरल  में 11, उत्तर प्रदेश  में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज मिले हैं. कुल मरीजों की संख्या अब 153 हो गई है.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया  ने ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी दी है और कहा कि भारत को भी कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने के साथ उम्मीद करनी चाहिए कि देश में कोविड -19 की स्थिति ब्रिटेन जितनी खराब नहीं हो.

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने यह बात ऐसे समय में कही है जब यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के मामलों में जबरजस्त उछाल आया है. यूके इस समय पूरी तरह से ओमिक्रॉन की गिरफ्त में है और यहां हर दिन 10,000 के करीब कोविड के मामले सामने आ रहे हैं. डॉ. गुलेरिया ने कहा कि हमें पूरी तैयारी करनी चाहिए ताकि ब्रिटेन की तरह यहां हालात बद से बदतर न हो. उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में जब ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते तो इसकी बारीकी को समझने के लिए हमें अभी और अधिक डेटा की जरूरत है.

यूके की स्वास्थ्य एजेंसी ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस के नए आंकड़े जारी किए. 24 घंटे में देश में नए वेरिएंट के अतिरिक्त 10,059 मामले सामने आए. अगर ब्रिटेन एक दिन पहले के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को 3,201 लोगों में कोविड की पुष्टि हुई थी. इससे समझा जा सकता है कि ओमिक्रॉन की वजह से 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में तीन गुने से ज्यादा की वृद्धि हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *