Akshay Kumar ने Kapil Sharma पर लगाया बड़ा आरोप, कही ये बड़ी बात

साल 2022 अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के काफी निराशाजनक रहा. इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं जिसमें से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढंग की कमाई नहीं कर पाई. वहीं हाल ही में एक्टर की नई फिल्म कठपुतली (Cuttputlli) ओटीटी पर रिलीज हुई. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कपिल शर्मा के शो (The Kapil Sharma Show) के नए सीजन के पहले एपिसोड में पहुंचे. लंबे समय बाद कपिल का शो टीवी पर वापसी कर रहा है. इसी बीच शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षय अपनी फ्लॉप फिल्मों का ठीकरा कपिल शर्मा पर फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

अक्षय ने साधा कपिल पर निशाना:-कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने फेमस शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के सीज़न 3 के साथ लौट आए हैं, यह 10 सितंबर से प्रसारित होगा। एक नए प्रोमो वीडियो में, नाराज अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा पर अपनी किस्मत को खराब करने और उनकी फिल्मों के पिटने का कारण बताया है। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘कठपुतली’ की को-एक्टर रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में दिखाई देंगे।

अक्षय बोले- ये आदमी नजर लगाता है:-प्रोमो में कपिल ने स्टेज पर अक्षय और रकुल का स्वागत किया। फिर उन्होंने अक्षय से पूछा, “पाजी, हर बर्थडे पे आप एक साल छोटे कैसे हो जाते हैं?” अक्षय ने जवाब दिया, “ये आदमी इतनी नजर लगाता है सब चीजों पे … मेरी फिल्मों पे, पैसे पे, नजर डाल दी … अब फिल्में नहीं चल रहीं। ये सुनते ही अर्चना पूरनसिंह की हंसी छूट जाती है और कपिल भी सबके साथ हंसने लगते हैं।

लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान अक्षय:-आपको बता दें कि लगातार फ्लॉप होने के बाद ‘कठपुतली’ अक्षय की साल की चौथी फिल्म है। इसे 2 सितंबर को Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम किया गया। अक्षय की पिछली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई और केवल 44 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकी। उनकी हिस्टोरिकल ड्रामा ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, और केवल 68 करोड़ रुपए कमाए। अक्षय की साल की पहली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ भी असफल रही और उसने लगभग 50 करोड़ रुपए कमाए थे।

ये होंगे कपिल शर्मा के मेहमान:-नया प्रोमो इस सीजन में हुमा कुरैशी और पीवी सिंधु सहित कई अन्य सेलिब्रिटी के मेहमान बनकर आने की हिंट दे रहा है। बीते कुछ समय से कपिल शर्मा, नंदिता दास की फिल्म, Jigato की शूटिंग में बिजी थे। इसके साथ ही वह उत्तरी अमेरिका में लाइव परफॉर्मेंस टूर के लिए गए थे। जिसके कारण उन्होंने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *