अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर बेटे, बहन और भांजी के साथ किए महाकाल दर्शन,शिखर धवन और साइना नेहवाल ने भी लिया आशीर्वाद – देखे VIDEO

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज 3 सेलिब्रिटीज ने हाजिरी दी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बर्थडे पर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। अक्षय के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वे भस्म आरती में भी शामिल हुए।

एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘मिशन रानीगंज’ की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की। क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए। बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भी बाद में महाकाल मंदिर पहुंचीं। वे भोग आरती में शामिल हुईं।

इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म OMG-2 की शूटिंग के लिए अक्टूबर 2021 में उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

एक्टर अक्षय कुमार बेटे आरव कुमार, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।

एक्टर बोले, जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता

भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। अक्षय ने धोती – सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता – पायजामा पहना हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। पं. आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।

पुजारी आशीष शर्मा से अक्षय कुमार ने श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुजारी से कहा, यहां आना जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा है।

धवन से वर्ल्ड कप पर सवाल, अक्षय बोले- यूं ही जीत जाएंगे

 

अक्षय कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा, ‘हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे।’ शिखर धवन ने कहा, ‘भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।’ शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ये छोटी-छोटी चीजें हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।’

स्टार क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।

मां और पिता के साथ पहुंचीं नेहवाल

साइना नेहवाल पिता डॉ. हरवीर सिंह और मां उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं। साइना ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे भोग आरती में भी शामिल हुईं। पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि साइना ने देश और उनके द्वारा चलाई जा रही एकैडमी के लिए भगवान से प्रार्थना की है। भगवान को जल अर्पित किया। खिलाड़ी भारत का नाम गौरवांवित करें, यही प्रार्थना की है। मंदिर समिति ने साइना का महाकाल का चित्र भेट कर सम्मान किया।

मां उषा नेहवाल के साथ साइना नेहवाल। पिता डॉ. हरवीर सिंह भी साथ आए। सानिया अपने परिवार के साथ महाकाल की भोग आरती में शामिल हुईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *