Forbes 2020: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों की लिस्ट में अक्षय कुमार भी शामिल

दुनिया की मशहूर मैगजीन फोर्ब्स ने हर साल की तरह इस साल भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटिज की लिस्ट जारी कर दी है, इस बार लिस्ट में पहले स्थान पर किसी मेल एक्टर का नहीं बल्कि अमेरिका की रियलिटी टीवी सुपरस्टार और बिजनेस टायकून काइली जेनर का नाम टॉप पर है. वहीं, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने का नाम शामिल है. फोर्ब्स ने एशिया के 100 डिजिटल स्टार की लिस्ट जारी की है, जिसमें दुनियाभर के उन स्टार्स के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों,गानों और सीरियल्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों के दिल जीते हैं. जिनकी फैन फॉलोइंग ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं.इसमें ऐसे स्टार के नाम भी शामिल है जो कोरोना वायरस की वजह से निराश हो चुके लोगों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हमेशा जुड़े रहे और उनका मनोरंजन भी किया. “100 हस्तियों की इस लिस्ट में 20 से 78 साल के स्टारों के नाम शामिल है.जो सोशल माडिया की ताकत को दर्शाता है.

फोर्ब्स  की लिस्ट के मुताबिक, काइली जेनर  काइली ने इस साल 590 मिलियन डॉलर यानि 40 अरब रुपए की कमाई की है. अमेरिका की रहने वाली सिर्फ 23 साल की काइली ने कमाई के मामले में बड़े से बड़े मेल एक्टर को भी पछाड़ दिया है. वहीं, अक्षय कुमार ने इस साल लगभग 362 करोड़ रुपये की कमाई की है और ये भी उनकी सिर्फ एक ही फिल्म ‘लक्ष्मी’ की कमाई है, जो इस साल ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. दुनियाभर में कमाई के मामले में एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय छठवें नंबर पर हैं.

अक्षय न सिर्फ बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी हमेशा फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं और यही वजह है कि आज उनके इंस्टाग्राम पर 47.5 मिलियन और ट्विटर पर 40.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

अक्षय बॉलीवुड में सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक मददगार के रूप में भी जाने जाते हैं. उन्होंने भारत में कोविड -19 राहत के लिए $4 मिलियन का दान दिया और मई में फेसबुक लाइव पर ‘आई फॉर इंडिया’ के लिए पैसे जमा करने वाले कॉन्सर्ट में भी भाग लिया, जिसने कोविड -19 फंड के लिए 520 मिलियन जुटाए.

लिस्ट में रेसलर और हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन, ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर नेमार, अमेरिकन एक्टर टेलर पेरी और अमेरिका की रेडियो और टीवी पर्सनैलिटी हॉवर्ड स्टेन जैसे सेलेब्स शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *