
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इंडस्ट्री एक मात्र ऐसे एक्टर हैं जो साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं। यही वजह है कि अक्षय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपनी दमदार अदाकारी के साथ ही एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी मशहूर हैं। अपनी सेहत के लिए सर्तक अभिनेता सुबह जल्दी उठकर ही वर्कआउट करते हैं और साथ ही सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं. इस बीच अभिनेता की बात मानते हुए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी सुबह 4 बजे उठकर जिम गए हैं. लेकिन अक्षय कुमार ने उनकी ऐसा हालत कर दी कि कपिल शर्मा को जिम छोड़कर भागना पड़ा है.
दरअसल अक्षय कुमार जल्द फिल्म पृथ्वीराज चौहान में नजर आने वाले हैं. वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं. अक्षय कुमार ने फिल्म पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा एक प्रमोशनल वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें कपिल शर्मा अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहे हैं. यह उन दोनों का फनी वीडियो है. जो सुबह 4 बजे का है.
वीडियो में कपिल शर्मा अपने घर पर दिखाई दे रहे हैं. वह सुबह 4 बजे उठकर अक्षय कुमार से जिम में मिलने के लिए तैयार होते हैं. वीडियो में दिखाया है कि उनकी सोसाइटी में भी सुबह 4 बजे उनके अलावा कोई भी नहीं उठा होता है. वह वीडियो में कहते हैं, ‘सारी दुनिया कुत्ते और चौकीदार सब सो रहे हैं, सिर्फ मुझे और मेरे इन बंदों को छोड़कर.’ उसके बाद कपिल शर्मा अक्षय कुमार से जिम में मिलते हैं.
वीडियो में अक्षय कुमार कपिल शर्मा को अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करवाते हैं. इसके बाद वह बताते हैं कि उन्होंने फिल्म पृथ्वीराज चौहान में कैसे तलवारबाजी की थी. वीडियो में अक्षय कुमार कपिल शर्मा को भी जिम के अंदर तलवारबाजी करने के लिए कहते हैं और उन्हें एक तलवार भी देते हैं. लेकिन कपिल शर्मा तलवार छोड़कर भाग जाते हैं और कहते हैं कि वह शो में मिलेंगे. सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और कपिल शर्मा का यह वीडियो वायरल हो रहा है.