
अलाया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। वो इंडस्ट्री के सबसे ग्लैमरस स्टार किड्स में गिनी जाती हैं। बीते दिनों उनका एक म्यूजिक वीडियो ‘आज सजया’ भी खूब पसंद किया गया था। वहीं, अब अलाया अपने एक चौंकाने वाले अनुभव को शेयर करने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने वाकई भूत का अनुभव किया है। अलाया एफ ने ट्वीक इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका सामना भूत से हो चुका है. वाकई यह बात सुनकर किसके होश नहीं उड़ जाएंगे. अलाया एफ ने इस इंटरव्यू में बताया है कि किस तरह इस भूत ने उनके होश उड़ा रखे थे. इसी भूत की वजह से उन्हें अपने घर आने में भी डर लगने लगा था.
अलाया एफ ने ट्वीक इंडिया से बातचीत में कहा, ‘जब मैं न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही थी, तो मेरे न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट में एक भूत था. मुझे आधी रात को चलने की तेज आवाज सुनाई देती थी. कई बार शॉवर अपने आप से ही चलने लगता था. उस समय कई डराने वाली चीजें हुआ करती थीं. अलाया कहती हैं कि ‘एक दिन कुछ हुआ था जब मैंने आंखों के किनारे से एक तेज फ्लैश निकलते हुए देखा था। मैंने अपनी दोस्त से पूछा क्या तुमने ये देखा? उसने कहा मुझे तो कुछ नहीं दिखा, लेकिन मुझे लगा कि कुछ मुझे छूकर गया है और मुझे लगा कि कोई मेरे आगे से भागता हुआ निकला है. फिर मुझे लगा कि यहां कुछ तो गड़बड़ है. और उसके बाद मैं बहुत डर गई थी. मैं अपने घर वापस नहीं जाना चाहती थी.’
हाल ही में अलाया एफ ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है और इसकी फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. अलाया ने यह भी खुलासा किया था कि लॉकडाउन की वजह से उन्हें दो फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था. वैसे भी कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब फिर से शूटिंग शुरू होने लगी है और सितारे काम पर लौट रहे हैं.