Ali Fazal ने किया खुलासा, 3 Idiots की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में चले गए थे, जानिए वजह

हर बॉलीवुड सितारे के लिए उसकी डेब्यू फिल्म खास होती है लेकिन अली फज़ल के लिए उनकी पहली फिल्म ‘थ्री इडियट्स’  काफी मुश्किलें भी लेकर आई थी. अली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में चले गए थे.पीपिंग मून को दिए इंटरव्यू में अली फजल ने कहा कि इस डिप्रेशन से बाहर निकलना एक चैलेंज था. उन्होंने इसके लिए डॉक्टरों से भी बातचीत की. दरअसल, अली ने इस फिल्म में कॉलेज स्टूडेंट जॉय लोबो का किरदार निभाया था जो कि आत्महत्या कर लेता है.

अली फजल भी उस समय कॉलेज में सेकेंड ईयर में पढ़ते थे. एक्टर ने इंटरव्यू में आगे कहा: “क्या आप जानते हैं मेरे साथ क्या हुआ? अचानक से न्यूज सामने आने लगी कि कॉलेज के कुछ स्टूडेट्स खुद को चोट पहुंचाने लगे हैं. मेरे पास न्यूज चैनल्स से फोन आने लगे कि आपने इस तरह का रोल किया है. और ये वैसा ही हो रहा है. इस बारे में जानकर आपको कैसा लगेगा? मैं उस समय टूटा हुआ महसूस करने लगा था. मेरे अंदर बेचैनी  थी. मै कॉलेज के सेकेंड ईयर में था.”

बता दें कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था. यह चेतन भगत के नोवल ‘5 प्वाइंट समवन’ पर आधारित थी. फिल्म में आमिर खान, माधवन और शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. बात करें अली फजल की तो वो फिल्म हैपी भाग जाएगी, विक्टोरिया एंड अब्दुल, बॉबी जासूस, फुकरे और मिर्जापुर जैसी वेबसीरीज में काम करने के लिए जाने जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *