
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैमिली के साथ वेकेशन पर रणथंभौर पहुंचे हैं. पिछले काफी दिनों से दोनों की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं. रणबीर और आलिया ने अपना रिलेशनशिप तो कंफर्म कर दिया है, लेकिन दोनों की सगाई और शादी को लेकर कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है. इस बीच फिर एक बार दोनों की सगाई की खबरें जोर पकड़ रही है. खबरें आ रही हैं कि दोनों राजस्थान में सगाई कर सकते हैं.हालांकि, इन सब बातों को रणबीर के अंकल रणधीर कपूर ने खारिज कर दिया है.
खबरें आ रही थीं कि आलिया और रणबीर जयपुर में सगाई करने वाले हैं. हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने कहा, “यह सच नहीं है. अगर आलिया और रणबीर की सगाई आज हो जाती, तो मैं और मेरा परिवार भी उनके साथ होता. रणबीर, आलिया और नीतू नए साल की छुट्टियां मनाने वहां गए हैं. उनकी सगाई की खबरें गलत हैं.”
बता दें, एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कहा था कि “अगर महामारी ने हमारी जिंदगियों में दखल नहीं दिया होता तो अब तक हमारी शादी हो गई होती. लेकिन मैं अब इस पर कुछ कहकर इसे बदकिस्मती नहीं बताना चाहता. मैं जल्दी ही अपने इस लक्ष्य को पूरा करूंगा.” रणबीर कपूर ने इस दौरान आलिया भट्ट का खूब तारीफ भी की. उन्होंने कहा: “आप जानते हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड आलिया ओवर एचीवर है. उसने गिटार से लेकर स्क्रीन राइटिंग तक सभी क्लास ली है. उसके सामने मैं खुद को अंडर एचीवर महसूस करता हूं.”