बिजनेस वुमन बनीं आलिया भट्ट:एक्ट्रेस ने इस लाइफस्टाइल ब्रांड में किया निवेश

हाईवे और राजी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकीं आलिया भट्ट अब बिजनेस में दिलचस्पी दिखा रही हैं। आलिया भट्ट ने बिजनेस वूमेन बनने की सीढ़ी में पहला स्टेप लिया हैं। आलिया भट्ट ने लाइफस्टाइल ब्रांड नाइका में निवेश किया है। हालांकि उन्होंने कितना निवेश किया है, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है।आलिया से पहले कटरीना कैफ भी नाइका में निवेश कर चुकी हैं।

यह कंपनी 2012 की है:-नाइका की स्थापना 2012 में फाल्गुनी नायर ने की थी। फाल्गुनी केकेआर इंडिया के प्रमुख संजय नायर की पत्नी हैं। नाइका ने महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन से कारोबार की शुरुआत की थी। अब कंपनी फैशन के विभिन्न प्रोडक्ट भी पेश करती है। कंपनी का दावा है कि उनके पास पचास लाख से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। देशभर में कंपनी के 70 स्टोर और 1500 से अधिक ब्रांड हैं। कंपनी के पास करीबन 1 लाख 30 हजार प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।

यूनिकॉर्न कंपनी में शामिल है नाइका:-बता दें कि नाइका 2020 में निवेश के जरिए करीब 100 मिलियन डाॅलर से ज्यादा फंड जुटाई है। नाइका की मार्केट वैल्यू एक बिलियन डॉलर के पार है। रिपोर्ट के मुताबिक, नाइका वित्त वर्ष 2019 में फायदे में रहने वाली कंपनी है। कंपनी को कुल 2.9 करोड रुपए का लाभ हुआ था। रेवेन्यू करीब 1,159.32 करोड़ रुपए बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *