कंगना रनौत को आलिया भट्ट का सीधा जवाब, बच्ची के ‘गंगूबाई’ वाले वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट – देखे बच्ची का विडीओ एवं आलिया का जवाब

आलिया भट्ट  और उनकी फिल्मी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’  इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. पिछले दिनों संजय लीला भंसाली  की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर  ने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी, जिसके बाद इंस्टा पर फैंस के रील्स बनाने का सिलसिला शुरू हो गया था. इसी पर आलिया भट्ट की एक नन्ही फैन ने गंगूबाई  के एक डायलॉग पर रील बनाई. जो कि एक्ट्रेस कंगना रनौत को जरा भी नहीं भायी. कंगना ने इस पर रिएक्ट किया अब इसके बाद आलिया भट्ट ने कंगना के रिएक्शन का जवाब दिया है.

आलिया का जवाब
आलिया ने इंडिया.कॉम से बातचीत में कहा, ‘मुझे उस बच्ची का वीडियो बहुत क्यूट लगा। मुझे लगता है कि बच्ची ने वीडियो किसी बड़े की देखरेख में ही शूट किया होगा। अगर वह अपने माता-पिता या भाई-बहन को यह ठीक लगा तो फिर किसी को भी इससे समस्या नहीं होनी चाहिए।’ आलिया ने अपने जवाब में कंगना का नाम नहीं लिया, लेकिन फैन्स इस जवाब को कंगना के तंज पर सीधा पलटवार बता रहे हैं।

क्या था कंगना का स्टेटमेंट
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बच्ची के वायरल वीडियो पर सवाल उठाए थे। बच्ची ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई के गेटअप में फिल्म का डायलॉग बोला था। कंगना ने लिखा था, ‘क्या इस बच्ची को मुंह में बीड़ी रखकर और घटिया और भद्दे डायलॉग बोलकर सेक्स वर्कर की नकल उतारनी चाहिए? जरा इसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में इसे सेक्सुअलाइज करना ठीक है? सैकड़ों बच्चे हैं जिनका ऐसे ही इस्तेमाल किया जा रहा है।’ उन्होंने साथ में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को टैग किया था।

इस वीडियो पर कसा था तंज
गौरतलब है यही वो वीडियो है, जिसको लेकर कंगना ने आलिया पर तंज कसा था। गंगूबाई के अवतार में इस बच्ची के वीडियो को आलिया फैन्स के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब पसंद किया था। बच्ची का ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ था और कुछ सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए बच्ची के अंदाज पर प्यार लुटाया था।

गंगूबाई पर कंगना के तीखे वार
याद दिला दें कि इससे पहले भी कंगना ने फिल्म और आलिया पर तीखे वार किए हैं। कंगना ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी में लिखा था, ‘इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं। एक पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी ( जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करती है) के लिए, क्योंकि पापा मानते हैं रोमकॉम बिम्बो एक्टिंग कर सकती है। फिल्म की सबसे बड़ी चूक गलत कास्टिंग है। ये नहीं सुधरेंगे। (ये लोग बदलना भी नहीं चाहते) कोई आश्चर्य नहीं कि साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों के लिए स्क्रीन जा रहे हैं। बॉलीवुड की किस्मत तब तक खराब रहेगी जब तक फिल्म माफिया के पास ताकत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *