लंदन के हॉन्सलो में 14 वर्षीय सिख लड़की से कथित यौन शोषण का मामलाः पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर फ्लैट में बंद कर गैंगरेप कराने के आरोप, ‘प्यार-शादी के झांसे’ का दावा, वायरल वीडियो के बाद 200 से अधिक सिखों का घेराव, विरो

लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा सिख लड़की (14) को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने पहले अगवा किया और फिर फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से उसका रेप कराया। लड़की ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे डराकर चुप करा दिया गया।

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के सदस्य के फ्लैट के बाहर प्रदर्शन करते हुए सिख समुदाय के लोग।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही इस घटना के बारे में लंदन में रहने वाले सिखों को पता चला तो वे आरोपी के फ्लैट के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जैसे-जैसे मामले का पता अन्य सिखों को चलता रहा, आरोपी के फ्लैट पर भीड़ बढ़ती गई। कुछ ही देर में वहां 200 से ज्यादा सिख पहुंच गए और कई घंटे हंगामा किया।

इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की को रिहा करवा लिया। सिखों का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस तरह छोटी बच्चियों को अगवा करके उनका यौन शोषण करने की घटनाएं आम होने लगी हैं। इस मामले से जुड़ी दो पोस्ट और वीडियो डेविड आथर्टन नाम के यूजर्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर डाले गए।

डेविड आथर्टन की ओर से डाली गई पोस्ट में आरोपी पाकिस्तानी युवक।

दूसरी पोस्ट में पाकिस्तानी युवक की बिल्डिंग के बाहर प्रदर्शन करते सिख समुदाय के लोग।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे सामने आया मामला…

मामला वेस्ट लंदन के हॉन्सलो इलाके का : यह मामला वेस्ट लंदन के हॉन्सलो इलाके का है। सोशल मीडिया यूजर डेविड आथर्टन के मुताबिक, जिस फ्लैट में यह मामला सामने आया, उसी में एक सिख युवक भी रहता है। युवक ने एक दिन 34 वर्षीय पाकिस्तानी युवक को सीढ़ियों से उतरते वक्त 15 वर्षीय सिख लड़की के साथ देखा। उसने पाकिस्तानी युवक को रोका तो वह भड़क गया। वीडियो में युवक बहस करता देखा जा सकता है।

सुबह पांच से रात दस बजे तक फ्लैट में रखता था : सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी युवक इस सिख लड़की को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक अपने फ्लैट में रखता था। आरोप है कि उसने लड़की का यौन शोषण करने के लिए 6 पुरुषों को बुलाया था। इन सभी ने मिलकर उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो सिखों ने खुद घेरा : सिख युवक ने पाकिस्तानी युवक के घर से बच्ची को रिहा करने की बात कही तो वह मामले से दूर रहने

पाकिस्तानी यूमर के घर से लड़की को आजाद करवाने पहुंचा सिख।

कई घंटे तक चला हंगामा, फिर हो सकी लड़की की रिहाई

सिख युवक का कहना है कि कई घंटों तक फ्लैट घेरने के बाद आखिरकार उन्हें लड़की को रिहा करवाने में सफलता मिली। उसका कहना है कि यह अकेला मामला नहीं है। पाकिस्तानियों के ऐसे ही कई गैंग एक्टिव है, जो लड़कियों को अगवा करके उनका शोषण करते हैं। शिकायत के बावजूद लंदन पुलिस उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित बोली- छुड़ाने की कोशिश की तो कमरे में बंद किया

सिख युवक के मुताबिक, लड़की ने पूछताछ में उन्हें बताया कि पाकिस्तानी युवक उसे अगवा करके लाया था। आरोपी खुद भी और 5-6 अन्य लोगों से उसका शारीरिक शोषण करवाता था। जब उसने खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने कोशिश की तो कमरे में बंद कर दिया गया। धमकाया गया कि उनकी परमिशन के बिना बाहर नहीं जा सकती।

वेस्ट लंदन के हॉन्सलो इलाके में पाकिस्तानी यूमर के घर के बाद प्रदर्शन करते सिख समुदाय के लोग।

यूके में ऐसे चलता है पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग का नेटवर्क…

गरीब लड़कियों को बनाता है निशानाः वेस्ट लंदन में लड़की को आजाद करवाने वाले सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि यूके में पाकिस्तानी यूमर गैंग के निशाने पर 11 से 16 साल की लड़कियां रहती हैं। गैंग के सदस्य गरीब लड़कियों को ढूंढते हैं। इसके अलावा जो बच्चियां सोशल मीडिया पर अकेली दिखती हैं या जो लगातार स्कूलों से गैरहाजिर रहती हैं, उनको ढूंढकर फंसाते हैं।

गिफ्ट देकर प्यार और शादी का झांसाः गूमर गैंग इन लड़कियों को प्यार, दोस्ती, शादी का झांसा, महंगे गिफ्ट और सामान देकर फंसाते हैं। इसके बाद उनका शोषण करना शुरू कर देते हैं। पहले वो एक-एक करके लड़कियों को फंसाते हैं और फिर अपने साथ ले जाते हैं।

ब्लैकमेल और डराकर अपने पास रखते हैं: गूमर गैंग लटक्तियों को एटले उनके परिवार और तोरनों से तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *