
बीते दिन 14 जून को किरण खेर ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया. कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस के लिए उनके लाखों फैंस दुआएं कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना के साथ फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दिया. इसी बीच किरण खेर को सबसे खास तोहफा पीएम मोदी के तरफ से मिला, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर खुशी जताई. पीएम मोदी ने किरण खेर के बर्थडे पर लेटर भेजा है। किरण ने जवाब में पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर शुक्रिया लिखा है।
चिट्ठी के लिए किरण ने जताया आभार:-किरण खेर ने पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर के साथ अपना 69वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजे। किरण खेर ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजी चिट्ठी फैंस के साथ शेयर की है। इस चिट्ठी के साथ किरण ने लिखा है, मेरे जन्मदिन पर दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं:-प्रधानमंत्री की तरफ से भेजी गई चिट्ठी में लिखा है, श्रीमती किरण खेर जी, जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें। इस अवसर पर आपके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव आपकी रक्षा करें, समाज हित में किए गए कार्यों से आपका जीवन कीर्तिमय और सार्थक बने और अपने अनुभव व नेतृत्व से आप राष्ट्र को नई ऊंचाई पर पहुंचाती रहें। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ एक बार पुन: आपको जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं।
आपका नरेंद्र मोदी।
किरण खेर का चल रहा इलाज:-बता दें कि किरण खेर का कैंसर का इलाज चल रहा है। उनके बेटे सिकंदर और अनुपम खेर बीते दिनों उनका हेल्थ अपडेट दे चुके हैं। उन्होंने बताया था कि किरण अब बेहतर हैं। किरण खेर ने बर्थ डे पर मिले फैंस के प्यार के लिए उनको वीडियो के जरिए शुक्रिया कहा था।