भारत-पाक तनाव के बीच ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फैसला, तुर्किये और अजरबैजान की बुकिंग की बंद, जंग में पाक को दे रहे थे सपोर्ट — देखें VIDEO

भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला किया है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने तुर्किये और अजरबैजान की बुकिंग बंद कर दी है।

पदाधिकारियों का कहना है कि देश में एसोसिएशन के 3.5 हजार ट्रैवल एजेंट्स मेंबर ने तुर्किये और अजरबैजान की बुकिंग और उसका प्रमोशन करना रोक दिया है। साथ ही सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि इन दोनों देशों के खिलाफ सख्त एडवाइजरी जारी की जाएं।

दरअसल, यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि भारत-पाकिस्तान के जंग के हालातों में ये दोनों देश खुलकर पाकिस्तान के स्पोर्ट में उतरे थे।

दोनों जगह की बुकिंग बंद

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के अध्यक्ष हमेंद्र सिंह जादौन से बात की। बताया कि तुर्किये (टर्की) और अजरबैजान ने पाकिस्तान के टेररिज्म को स्पोर्ट किया है। उसको देखते हुए हमने इन दोनों ही जगह की प्रमोशन और बुकिंग करना बंद कर दी है। वहीं, इन सेक्टर के लिए जो टूरिस्ट आ रहे हैं उनको भी हम इन सेक्टर की बुकिंग कराने के लिए मना कर रहे हैं।

इंदौर के ट्रैवल एजेंट प्रदीप काले ने बताया-

QuoteImage

तुर्किये और अजरबैजान जाने का यह सही समय होता है इसलिए अधिकतर टूरिस्ट ने लगभग 1 से डेढ़ महीने पहले ही ट्रैवल एजेंट्स के जरिए बुकिंग करा ली थी, लेकिन तुर्किये और अजरबैजान के पाकिस्तान को स्पोर्ट करने के बाद अधिकांश टूरिस्ट इन देशों की यात्रा कैंसिल कर दूसरे डेस्टिनेशन की बुकिंग करा रहे हैं।

QuoteImage

मप्र के 250 एजेंट्स ने बुकिंग बंद की

हमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार देशभर में एसोसिएशन के 3 हजार 500 से ज्यादा मैंबर हैं। वहीं, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग 250 ट्रैवल एजेंट ने इन दोनों ही देशों के लिए बुकिंग करना बंद कर दिया है। 2024 में भारत से 2 लाख 75 हजार लोग तुर्किये तो वहीं 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग अजरबैजान घूमने गए थे।

एमपी से 200 से अधिक लोगों ने तुर्किये और अजरबैजान जाने के लिए बुकिंग कराई थी। इसमें से 80% ने दूसरी डेस्टिनेशन पर जाने का फैसला किया है।

हमेंद्र सिंह जादौन, अध्यक्ष ट्रैवल एजेंट्स एसो. एमपी-सीजी

प्रति यात्री 1.5 लाख रुपए का आता है खर्च तुर्किये और अजरबैजान के लिए अलग-अलग पैकेज मिलते हैं। तुर्किये का औसत पैकेज प्रति व्यक्ति जहां 1 लाख रुपए तक का है। वहीं अजरबैजान का प्रति व्यक्ति औसत पैकेज 80 हजार रुपए तक का बैठता है।

तुर्किये घूमने जाने का पैकेज लगभग 7 से 10 दिन का रहता है। इसके लिए प्रति व्यक्ति लगभग 1 लाख से 1 लाख 50 हजार रुपए तक का खर्च आता है।

जबकि अजरबैजान के बाकू का पैकेज 4 से 5 दिन का रहता है और उसके लिए लगभग 80 हजार से 1 लाख 25 हजार रुपए तक का खर्च प्रति व्यक्ति आता है।

ऐसे में तुर्किये को लगभग 2 हजार 750 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस 2024 में मिला था। इसी तरह अजरबैजान को 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस मिला था।

तुर्किये और अजरबैजान के यात्री जार्जिया कंवर्ट ट्रैवल एजेंट्स के बुकिंग बंद करने के बाद इन दोनों ही देशों में घूमने जाने वाले यात्री अब जार्जिया का रुख कर रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय पर्यटक की पहली पसंद अब जार्जिया बनकर सामने आया है।

जार्जिया के अलावा लोग थाइलैंड, यूरोप और वियतनाम की भी बुकिंग करा रहे हैं। जार्जिया यूरोप की सीमा से लगा हुआ देश है। यहां घूमने के लिए एक्वेरियम, लुलवाटर पार्क, फॉक्स थिएटर, अटलांटा इतिहास केंद्र, फोर्सिथ पार्क जैसी कई जगह हैं।

मैप प्रतिकात्मक।

ईज माई ट्रिप के निशांत पिट्टी ने X पर लिखा ईज माई ट्रिप के निशांत पिट्टी ने तुर्किये और अजरबैजान की हरकतों पर पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर लिखा- ट्रैवल एक मजबूत टूल है, इसका उपयोग उन लोगों को मजबूत बनाने के लिए न करें जो हमारे साथ खड़े नहीं हैं। पिछले साल 287,000 भारतीयों ने तुर्किये की यात्रा की और 243,000 लोग अजरबैजान गए। इन दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म का बड़ा योगदान है।

इंदौर के भी ट्रैवल एजेंट‌स ने कैंसिलेशन फ्री किया ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ट्रैवोमिंट ने इन दोनों देशों के लिए सभी ट्रैवल पैकेज की बुकिंग तत्काल सस्पेंड कर दी है। कंपनी के CEO आलोक के सिंह ने कहा कि हमने भारत में उठे तुर्किये और अजरबैजान के बहिष्कार के समर्थन में यह फैसला लिया है। इमरजेंसी के लिए फ्लाइट बुकिंग की फैसिलिटी उपलब्ध रहेगी। वहीं, मौजूदा बुकिंग कैंसिल करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी जो भी यात्री अपनी बुकिंग कैंसिल करना चाहें फ्री में कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *