
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और नामी बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।. इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरत में हैं और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी खबरों का अंबार लग गया है. ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा राज कुंद्रा से उनकी कमाई के बारे में सवाल पूछ रहे हैं.
कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे:-वायरल वीडियो साल 2016 का है जब शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान कपिल राज कुंद्रा से उनकी कमाई को लेकर सवाल पूछते हैं।
घूमने-शॉपिंग में बिजी:-जैसा कि कपिल अपने हर मेहमान का मजाक बनाने से पीछे नहीं रहते, वह राज कुंद्रा से भी पूछते हैं कि ‘आप कहीं ना कहीं फिल्म स्टार्स के साथ फुटबॉल खेलते दिख जाएंगे, कभी ये आपको फ्लाइट में दिख जाएंगे, कभी न्यूज में कुछ आ रहा है, कभी कहीं पर घूम रह हैं, कभी शिल्पा को शॉपिंग कराने जा रहे हैं, पाजी हमें भी आइडिया बताओ यार, कि बिना कुछ किए पैसा कैसे कमाते हो आप? आप तो इन्हीं सब चीजों में बिजी रहते हो।‘ कपिल शर्मा के इतना कहते ही राज कुंद्रा ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। उनके साथ शिल्पा भी जमकर हंसती हैं।
फरवरी में दर्ज हुआ था मामला:-राज कुंद्रा के खिलाफ इसी साल फरवरी में पोर्नोग्राफी वीडियो बनाने और उसे मोबाइल ऐप पर प्रसारित करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। अब इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।