
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप तलाक की अफवाहों के बीच एक बड़ी प्लानिंग कर रही हैं. बताया जा रहा है कि मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस की यादों पर एक स्मरण यानी किताब लिखने की तैयारी कर रही है. पेज सिक्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मेलानिया व्हाइट हाउस में बिताए गए अपने दिनों के बारे में संस्मरण लिखने की योजना बना रही हैं
यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेलानिया और ट्रंप का तलाक हो सकता है। एक अंदरूनी सूत्र ने पेज सिक्स को बताया, ‘मेलानिया अपने व्हाइट हाउस के संस्मरण लिखने के लिए बैठक कर रही हैं। यह उनका पैसा होगा जिसे वो खुद की कोशिशों से कमाएंगी। मुझे बताया गया है कि उनके पति उन्हें एक किताब लिखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वे आपकी उम्मीद के मुताबिक चुपचाप नहीं जा रहे हैं। इसके अलावा स्टेफनी विंस्टन वॉकऑफ के प्रिंट और गुप्त टेपों को लेकर किए विश्वासघात के मद्देनजर मेलानिया की कहानी बड़ी रकम कमा सकती है।’
बता दें कि वॉकऑफ कभी मेलानिया की सबसे अच्छी दोस्त थी। उन्होंने सितंबर में मेलानिया और मी नामक पुस्तक प्रकाशित की थी। अक्तूबर में मेलानिया ने वॉकऑफ को व्हाइट हाउस वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में जमकर लताड़ा था। फर्स्ट लेडी ने अपनी दोस्त को बेईमान अवसरवादी करार दिया था जो प्रसिद्धि पाने के लिए उनके साथ रहती थी।