
उद्योगपति गौतम अडानी को बीजेपी से ‘फेवर’ मिलने के कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस मामले में छिपाने या डरने की कोई बात नहीं है. अमित शाह ने ANI से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है. कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा. लेकिन इसमें भाजपा के लिए कुछ छिपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की जरूरत है.