
मुंबई. अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि हाल ही में उनके हाथ की सर्जरी हुई है. उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में हाथ की सर्जरी के बारे में बताया. बिग बी ने खुलासा किया कि वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के लॉन्च से पहले अक्षय कुमार के साथ शूटिंग कर रहे थे. शॉट्स के बीच, उन्होंने अक्षय के साथ अपने हाथ की सर्जरी पर चर्चा की. उन्होंने शूट के दौरान की तस्वीरें भी शेयर की हैं. तस्वीरों में बिग बी कलाई पर बैंडेज पहने नजर आए. हालांकि उन्होंने अपने हाथ की सर्जरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “आईएसपीएल, फलीभूत होने की राह पर है और इसमें शामिल सभी मालिकों और सदस्यों को अमर चित्र फ्रेमों में रहने की आवश्यकता थी.. तो हां, एक फोटो को-मीट शूट.. शाम के वक्त बहुत तेजी से अंदर और बाहर आना जाना हुआ… अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ.. बहुत खुशी मिली.. अक्षय मालिकों में से एक हैं.. और मेरे हाथ की सर्जरी के बारे में पूछ रहे थे. मैं उन्हें बता रहा था.”
अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि सेट पर ऋतिक भी थे. उन्होंने लिखा, “ऋतिक ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी और अभी-अभी एक और काम के लिए निकला था और हम यहां साउथ के एक और पसंदीदा – सूर्या के साथ अपने काम की की तैयारी कर रहे थे.. आह, उससे दोबारा मिलकर बहुत खुशी हुई ..”

अमिताभ बच्चन मुंबई टीम के मालिक
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “और मुझे बेहद खुशी है उनके साथ यह शेयर करने के लिए कि मैंने पिता और पुत्र के बारे में उनकी फिल्म के गाने की कितनी प्रशंसा की.” बता दें, अमिताभ इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) टीम के मालिक है. पिछले महीने यह खुलासा हुआ था कि वह टीम मुंबई के मालिक हैं.
ऋतिक रोशन समेत यह स्टार हैं आईएसपीएल टीम के मालिक
पीटीआई के मुताबिक, आईएसपीएल भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो किसी स्टेडियम के अंदर खेला जाएगा. यह 2 मार्च से 9 मार्च तक मुंबई में आयोजित होने वाला है. अन्य टीम मालिकों में सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सूर्या और राम चरण शामिल हैं.