
आईपीएल की ट्रॉफी एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने काफी शानदार तरीके से जीत ली है। 2020 में मुंबई इंडियंस ने इस ट्रॉफी को पांचवी बार जीता है और काफी सेलिब्रेट कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि हर बार मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टूर्नांमेंट जीता है जो कि अपने आप में एक दमदार रिकॉर्ड है। इसके बाद से लगातार मुंबई की टीम को लोग देश विदेश से बधाई संदेश भेज रहे हैं ।
इस बात को लेकर हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि मुंबई इंडियन्स की जीत की चीख अपरिवर्तित है, जो कि एक सुधार नहीं है. इसे ठीक नहीं किया जा सकता है.
आईपीएल 2020 के बीते दिन हुए मैच को लेकर किया गया अमिताभ बच्चन का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने बीते दिन मिली मुंबई इंडियन्स की जीत पर रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा, “लेकिन मुंबई इंडियंस की जीत की चीख अपरिवर्तित है, जो कि एक सुधार नहीं है. इसे ठीक नहीं किया जा सकता है.” बता दें कि आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियन्स की जीत को लेकर रितेश देशमुख और रणवीर सिंह जैसे कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.
बता दें कि बीते दिन मुंबई इंडियन्स (IPL 2020) ने जैसे ही जीत हासिल की, नीता अंबानी ग्राउंड पर आ गईं और उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों पर खूब सारी तालियां मारीं, और वहीं आकाश अंबानी ने भी रोहित शर्मा को खुशी से पीछे से ही गले लगा लिया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. मुंबई इंडियन्स की बात करें तो टीम पहली बार 2013 में चैंपियन बनी थी. इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता. इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ऐसा करने में सफल रहा था.