जबलपुर में 11वीं की छात्रा की कार में हत्या, दोस्त के साथ घूमने पर नाराज युवक ने चाकू मारकर काटा गला; वीडियो आया सामने – देखें VIDEO

जबलपुर में 11वीं की छात्रा की उसके ही दोस्त रहे युवक ने हत्या कर दी। 16 साल की छात्रा किसी और लड़के के साथ कार में थी। आरोपी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। जब छात्रा और उसका दोस्त घूमकर लौटे, आरोपी भी दौड़ लगाते हुए पीछे आ गया। वह पहले ही हत्या का मन बना चुका था।

ओमती इलाके के घंटाघर पर कार रुकी। छात्रा ने उतरने के लिए गेट खोला, ठीक तभी आरोपी ने उसके गले में चाकू मार दिया। घंटाघर से कुछ ही दूरी पर नया मोहल्ला में छात्रा का घर है। हमले के बाद आरोपी भाग निकला।

 

घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। छात्रा को घायल हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात मेडिकल कॉलेज लाने से पहले छात्रा ने दम तोड़ दिया। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल कॉलेज लाने से पहले छात्रा की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही छात्रा के परिवार में मातम छा गया।

छात्रा ने आरोपी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था

आरोपी गुफरान (21) भी छात्रा के ही मोहल्ले का रहने वाला है। कपड़े की दुकान में काम करता है। छात्रा से उसकी दोस् एक साल पहले हुई थी। दोनों साथ में घूमा करते थे। इस बीच छात्रा की दोस्ती एक और लड़के से हो गई। नए दोस्त के साथ छात्रा का घूमना-फिरना गुफरान को पसंद नहीं आया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को समझाया। उससे कहा कि वह उसे बहुत प्यार करता है। लेकिन, छात्रा ने उसके प्रपोजल को ठुकरा कर कह दिया कि वह कोई मतलब नहीं रखना चाहती।

आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

गुफरान घात लगाकर छात्रा के लौटने का इंतजार कर रहा था। जब उसने छात्रा पर हमला किया तो कार में मौजूद उसका दोस्त घबराकर भाग गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया। कार भी जब्त कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *