नटराजन ने थार मिलने पर आनंद महिंद्रा को दिया गिफ्ट, मिला ये जवाब

ऑस्ट्रेलिया टूर  पर शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज को टी नजराजन  को ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा  ने कार गिफ्ट करने का वादा किया था और उन्होंने अब पूरा कर दिया है. इसकी जानकारी खुद नटराजन ने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिए दी. नटराजन ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा का शुक्रियादा किया और रिटर्न गिफ्ट दिया. जिस पर आनंद महिंद्रा  ने रिएक्शन दिया है.

नटराजन ने लिखा, ”भारत के लिए क्रिकेट खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ी बात रही है, मेरा यहां तक पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल भरा रहा है, जिस तरह से, मुझे आपका प्यार और स्नेह इस दौरान मिला है, उसने मुझे अभिभूत कर दिया है, अद्भुत लोगों द्वारा समर्थन और प्रोत्साहन, मुझे रास्ते खोजने में मदद करता है. मैंने आज नई एसयूवी थार गाड़ी को ड्राइव करते हुए अपने घर लाया, आज मैं श्री आनंद महिंद्रा के प्रति बहुत आभार प्रकट करता हूं.. मेरी यात्रा और उसकी सराहना के लिए धन्यवाद. क्रिकेट के प्रति आपके प्यार देखते हुए, गाबा टेस्ट की जर्सी आपको भेंट कर रहा हूं.”

आनंद महिंद्रा को जैसे ही जर्सी मिली तो उन्होंने लिखा, ‘थैंक्यू नट्टू. मैं इस रिटर्न गिफ्ट को संभालकर रखूंगा और गर्व के साथ पहनूंगा.’

बता दें कि आनंद महिंद्र ने नटराजन के अलावा मो. सिराज, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी को भी कार गिफ्ट में देने की बात कही थी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मो. सिराज सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे थे.

रहाणे की कप्तानी में भारत ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने में सफलता पाई थी. अब इस साल टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से आईपीएल खेलते हुए नजर आने वाले हैं. नटराजन ने अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. नटराजन को भारतीय क्रिकेट के भविष्य का सितारा बताया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *