आनंद महिंद्रा इन 6 भारतीय क्रिकेटरों को तोहफे में देंगे ये शानदार SUV

देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल आनंद महिंद्रा  बड़े दिलवाले भी माने जाते हैं। वह अक्सर कुछ खास करने वालों के लिए बड़े इनाम देने के लिए मशहूर हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए ऐलान किया है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावसकर ट्रोफी के जीत के हीरो रहे 6 युवा खिलाड़ियों को अपनी तरफ से SUV कार गिफ्ट करेंगे।आनंद महिंद्रा ने लिखा, “इस उपहार को देने का केवल कारण युवा लोगों को खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करना है।”

आनंद महिंद्रा ने जिन 6 भारतीय खिलाड़ियों को महिंद्रा थार देने का फैसला किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और नवदीव सैनी शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतते हुए इतिहास रचा था। भारत ने सीरीज के चौथे टेस्ट में कई बड़े खिलाड़ियों के टीम में न होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराते हुए बार्डर-गावस्कर सीरीज पर अपना कब्जा बरकरार रखा। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत से खुश होकर बीसीसीआई 5 करोड़ का ईनाम भारतीय खिलाड़ियों को बोनस के रुप में देने की घोषणा पहले ही कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *