अलर्ट! अपने स्मार्टफोन से फौरन डिलीट कर दें ये 8 खतरनाक ऐप्स

अगर आप एंड्रॉइड यूजर हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल जोकर मैलवेयर  ने फिर से वापसी कर ली है. क्विक हील  सिक्योरिटी लैब के रिसर्चर्स ने गूगल प्ले स्टोर  के 8 ऐप्स को ढूंढ निकाला है, जिसमें जोकर मैलवेयर पाया गया है. रिसर्चर्स ने कहा है कि अगर किसी के फोन में इनमें से कोई भी ऐप है तो फोन से फौरन डिलीट करने की ज़रूरत है. जोकर काफी खतरनाक मैलवेयर में से एक है और ये लगातार Android डिवाइस को टारगेट करता है. जोकर मैलवेयर एक ऐसा वायरस जो हर कुछ महीने में Google Play Store पर वापस अपना रास्ता खोजने में सफल हो जाता है.

रिसर्चर्स के मुताबिक जोकर मैलवेयर यूज़र का डेटा चुराते हैं, जिसमें SMS, कॉन्टैक्ट लिस्ट, डिवाइस डिटेल, OTP जैसी जानकारी शामिल होती है. वैसे तो गूगल ने इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है, लेकिन अगर इसे यूज़र ने डाउनलोड किया हुआ है तो ये फोन में तब तक रहेगा जब तक इसे डिलीट न किया जा सके.

आइए जानते हैं उन 8 ऐप्ल के बारे में जिन्हें आपको तुरंत डिलीट करने की आवश्यकता है..

>>Auxiliary Message
>>Fast Magic SMS
>> Free CamScanner
>>Super Message
>> Element Scanner
>> Go Messages
>> Travel Wallpapers
>> Super SMS

एंड्रॉयड फोन पर कैसे डिलीट करें ये ऐप्स
-इसके लिए आप सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं, फिर यहां मैलवेयर वाली ऐप को सर्च करें. इसके बाद ऐप पेज पर ‘Uninstall’ कर दें. इससे आपके फोन के ऐप हट जाएगी.

-इसके अलावा यूज़र होम स्क्रीन पर जाकर ऐप पर देर तक प्रेस करें. इसके बाद इसपर ड्रैग करने का ऑप्शन मिलता है, या तो ‘x’ आइकन मिलता है, जिससे डिलीट करने का ऑप्शन मिल जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *